सूरज पंचोली बोले- अब टूट चुका हूं , जिया केस की निष्पक्ष सुनवाई हो और जल्‍द समाप्‍त हो ये सब

सूरज पंचोली ने बयां किया दर्द, बोले- मैं 10 साल से झूठे आरोपों से जूझ रहा हूं

नई दिल्‍ली, 29 सितंबर: एक्‍ट्रेस जिया खान की मौत का मामला इन दिनों फिर से सुर्खियों में है इसकी वजह है कि जिया की मां राबिया खान की कोर्ट ने फटकार लगाई है। कोर्ट का आरोप है कि जिया की मां जानबूझ कर इस केस में देरी करवा रही हैं। सीबीआई की निष्पक्ष जांच की है उसमे बावजूद मां राबिया बार-बार पीड़िता की मौत हत्या थी ना कि आत्महत्या बताकर इस केस को में देरी करवाने की कोशिश कर रही हैं। वहीं कोर्ट के इस बयान के बाद आरोपी सूरज पंचोली ने जिया की मौत के बाद अपनी पीड़ा बयां की है। उन्‍होंने बताया वो किस दौर से गुजर रहे हैं।

जिया की मां ने सूरज पंचोली पर लगाया ये आरोप

जिया की मां ने सूरज पंचोली पर लगाया ये आरोप

बता दें हाल ही में जिया की मां राबिया खान ने मुंबई की विशेष सीबीआई अदालत में गवाही दी कि सूरज पंचोली ने उनकी दिवंगत बेटी के साथ मौखिक और शारीरिक शोषण किया। कोर्ट ने कहा हाल की रिपोर्टों से पता चलता है कि राबिया आत्महत्या नहीं की बल्कि उसकी हत्या हुई इस पर जोर देकर याचिकाकर्ता यानी जिया की मां मुकदमे में देरी करने की कोशिश कर रही थी।

पिछले 10 वर्षों सालों से झूठे आरोपों से जूझ रहा हूं

पिछले 10 वर्षों सालों से झूठे आरोपों से जूझ रहा हूं

ईटाइम्स को दिए इंटरव्‍यू में सूरज पंचोली ने अदालत के फैसले पर बात करते हुए कहा कि वो पिछले 10 वर्षों से इस मामले और उनके खिलाफ झूठे आरोपों से जूझ रहे हैं और इसने उन्हें ये सब बहुत गहराई से प्रभावित किया है।

मैं प्रार्थना करता हूं कि यह जल्द ही समाप्त हो।

मैं प्रार्थना करता हूं कि यह जल्द ही समाप्त हो।

सूरज पंचोली ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा

केवल मुझे पता है कि मैं पिछले दस सालों से क्‍या कर रहा हूं। मेरे मन में बहुत सम्मान है और मैंने हमेशा जिया के परिवार के प्रति अपनी गरिमा बनाए रखी है। मैं विनती करता हूं कि उनके परिवार और मैं दोनों की निष्पक्ष सुनवाई हो और मैं प्रार्थना करता हूं कि यह जल्द ही समाप्त हो।

सूरज पंचोली पर जिया की मां ने लगाया है ये आरोप

सूरज पंचोली पर जिया की मां ने लगाया है ये आरोप

बता दें बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिवंगत जिया की मां राबिया खान की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें जिया खान मामले में संयुक्त राज्य अमेरिका की घरेलू खुफिया और सुरक्षा सेवा एफबीआई द्वारा नए सिरे से जांच की मांग की गई थी। इस मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो जांच कर रहा है। मालूम हो जिया के प्रेमी अभिनेता सूरज पंचोली पर उसे 3 जून, 2013 को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। जिया की मां राबिया दावा कर रही है कि उसकी बेटी की हत्या की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+