₹140,00,00,000 संपत्ति के मालिक हैं सोनू सूद, जानें कैसे की इतनी कमाई, विला देख फटी रह जाएंगी आंखें
Sonu Sood Net Worth: बॉलीवुड के दमदार एक्टर सोनू सूद अब फिल्म निर्देशन की दुनिया में भी कदम रख चुके हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म फतेह का निर्देशन किया, जो साल 2024 में रिलीज हुई थी। हालांकि, सोनू सूद अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा निजी जिंदगी और समाज सेवा के लिए सुर्खियों में रहते हैं।
सोनू सूद ने जरूरतमंदों के लिए की थी मदद
कोरोना महामारी के दौरान जब देश लॉकडाउन की मार झेल रहा था, तब सोनू सूद ने हजारों जरूरतमंदों की मदद कर दिल जीत लिया था। उस दौर से लेकर आज तक उन्हें एक मसीहा के रूप में देखा जाता है।

फराह खान के व्लॉग में दिखा सोनू सूद का आलीशान बंगला
-हाल ही में बॉलीवुड की फेमस कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान ने अपने व्लॉग में सोनू सूद के मुंबई के अंधेरी (वेस्ट) इलाके में स्थित आलीशान घर की झलक दिखाई है। सोनू सूद के भव्य विला का नाम गंगोत्री है, जिसे अंदर और बाहर से बेहद खूबसूरती के साथ सजाया गया है। इस घर की कीमत करोड़ों में है।
-वीडियो में देखा जा सकता है कि इस घर में हरे-भरे पेड़-पौधों से सजा बाहरी सिटिंग एरिया है, तो वहीं अंदर की ओर विशाल और आरामदायक काउच मेहमानों के स्वागत के लिए रखे गए हैं। सोनू सूद के घर में एक खास कोना उनके ब्रांडेड और एक्सपेंसिव स्नीकर्स के लिए बनाया गया है।
-वहीं एक आम का पेड़ भी घर में लगाया गया है, जो कैरियों से लदा हुआ है। सोनू सूद मजाकिया अंदाज में फाराह खान से कहते हैं उन्होंने ये पेड़ इसलिए लगाया ताकि आम का कारोबार शुरू कर सकें।
सोनू सूद की पत्नी और 2 बेटे
-आपको बता दें कि सोनू सूद की पत्नी का नाम सोनाली सूद है और उनके दो बेटे, अयान और इशांत हैं। फराह खान उनके घर के दौरे के दौरान इस बात से भी हैरान हो जाती हैं कि उनके बड़े बेटे को पेंटिंग का बहुत शौक है। घर की दीवारों पर टंगी शानदार पेंटिंग्स उसी ने बनाई हैं।
-वहीं सोनू सूद के छोटे बेटे के कमरे में जो पेंटिंग लगी है, उसके पीछे एक भावुक कहानी है। सोनू ने बताया कि लॉकडाउन के समय एक प्रवासी मजदूर ने ये पेंटिंग बनाई थी। जब सोनू ने उससे पूछा था कि वह क्या करता है, तो उसने कहा था कि वह अपने गांव लौट रहा है। सोनू ने उसे अपने घर के पीछे शरण दी और यहीं रोजगार भी दिया।
सोनू सूद का पुराना घर और आलीशान प्रॉपर्टीज
-जानाकरी के अनुसार सोनू सूद पहले मुंबई के अंधेरी इलाके में एक 2600 स्क्वायर फीट के फ्लैट में रहते थे, जिसकी कीमत करीब 20 करोड़ रुपये थी। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई के जुहू इलाके में सोनू सूद के पास कुल 8 प्रॉपर्टीज हैं, जिनमें 6 रेजिडेंशियल और 2 कमर्शियल संपत्तियां शामिल हैं।
-साल 2020 में सोनू सूद ने इन संपत्तियों को गिरवी रखकर 10 करोड़ रुपये जुटाए थे ताकि जरूरतमंदों की मदद कर सकें। वहीं हाउसिंग डॉट कॉम (Housing.com) की रिपोर्ट के अनुसार, सोनू सूद का हैदराबाद के पॉश इलाके बंजारा हिल्स में भी एक शानदार घर है।
-इसके अलावा, पंजाब के मोगा इलाके में उनका पुश्तैनी घर भी है, जिसे साल 2014 में रेनोवेट करने के लिए करीब 50 इंटीरियर डिजाइनर्स को नियुक्त किया गया था। सोनू सूद के पास मुंबई में एक होटल भी है, जिससे उनकी अच्छी कमाई होती है।
सोनू सूद की कुल संपत्ति और कमाई
द फाइनेंसियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार सोनू सूद के पास करीब 140 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति मौजूद है। वह फिल्मों में एक्टिंग करने के लिए विज्ञापनों के जरिए भी मोटी कमाई करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोनू सूद एक फिल्म के लिए 5 से 7 करोड़ रुपए तक की फीस लेते हैं। वहीं एक विज्ञापन के लिए वह 2 से 3 करोड़ रुपए तक वसूलते हैं।
सोनू सूद की प्रीमियम लग्जीरियस गाड़ियां
सोनू सूद के पास कई लग्जीरियस गाड़ियां मौजूद हैं। एक्टर के पास मर्सडीज मेबैक जीएलएस 600 है, जिसकी कीमत करीब 3.35 करोड़ रुपये है। इसके अलावा सोनू सूद के पास ऑडी क्यू7 (98 लाख रुपए) और बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज (1.37 करोड़ रुपये) कारें भी हैं।
-
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
Youtuber Armaan Malik की पत्नी पायल की बेटे को जन्म देते ही हालत बिगड़ी, नवजात की तबीयत खराब, कैसे हुआ? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान जारी, 9वें दिन भी की रिकॉर्डतोड़ कमाई -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम












Click it and Unblock the Notifications