अयोध्या में BJP की हार को लेकर ट्रोल हो रहे सोनू निगम एक महीने में कमाते हैं करोड़ों, कभी थी ऐसी हालत कि....
Sonu Nigam Net Worth: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ चुके हैं। हालांकि इस बार के नतीजे काफी चौंका देने वाले थे। खासतौर पर अयोध्या सीट से भाजपा को मिली हार से लोगों को बहुत बड़ा झटका लगा है। लोग इस बारे में तरह तरह की बातें करते भी नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड के फेमस सिंगर सोनू निगम को भी लोग जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
सोनू निगम का ट्वीट हुआ वायरल
लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश के अयोध्या सीट पर बीजेपी को मिली हार के बाद सिंगर सोनू निगम के नाम से एक ट्वीट वायरल हो रहा है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है। इस ट्वीट में लिका है- जिस सरकार ने पूरे अयोध्या को चमका दिया, नया एयरपोर्ट दिया, रेलवे स्टेशन दिया, 500 सालों के बाद राम मंदिर बनवाकर दिया, पूरी की पूरी एक टेंपल इकोनॉमी बनाकर दी उस पार्टी को अयोध्या जैसी सीट पर संघर्ष करना पड़ रहा है। शर्मनाक है अयोध्यावासियों।

सोनू निगम को किया जा रहा है ट्रोल
इस ट्वीट के वायरल होते ही लोगों ने सोनू निगम को खरी खोटी सुनाना शुरू कर दिया था। हालांकि अब इस पर सोनू निगम भी भड़क गए हैं और उन्होंने लोगों को इसका करारा जवाब दिया है। आपको बता दें कि 90 के दशक से लेकर अब तक अपनी आवाज के दम पर सोनू निगम लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। इस मुकाम को हासिल करने के लिए सोनू निगम को काफी संघर्ष करा पड़ा है।
कभी शादियों में गाना गाते थे सोनू निगम
जानकारी के अनुसार सोनू निगम को ये गायकी अपने पिता से विरासत में मिली हैं। जब वह चार साल के थे, तब अपने पिता अगम निगम के साथ स्टेज शोज, पार्टियों और शादी समारोह में गाना गाते थे। सोनू निगम दिग्गज गायक मोहम्मद रफी से बेहद प्रभावित थे। ऐसे में वह रफी साहब के गाने ही स्टेज पर गाना पसंद करते थे।
देश के अमीर गायकों में से एक हैं सोनू निगम
19 साल की उम्र में सोनू निगम अपने पिता के साथ मुंबई आए थे। उन्होंने यहां उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान से संगीत की ट्रेनिंग ली थी। सोनू को सबसे पहले टी-सीरीज ने ब्रेक दिया था। उनके गाए गानों का एल्बम 'रफी की यादें' नाम से निकाला गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोनू निगम देश के सबसे अमीर गायकों में से एक हैं।
350 करोड़ रुपए से अधिक है संपत्ति
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोनू निगम की कुल संपत्ति 350 करोड़ रुपए से अधिक है। सिर्फ इतना ही नहीं सिंगर एक लग्जरी लाइफ भी जाते हैं। सोनू ने ज्यादातर प्रॉपर्टी अपने सिंगिंग प्रोफेशन के दौरान ही बनाई है। वह भारत में एक लाइव कॉन्सर्ट के लिए करीब 20 लाख रुपए चार्ज करते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं वह फिल्म में एक गाना गाने के लिए भी 20 से 25 लाख रुपए लेते हैं।
एक महीने में करीब 2 करोड़ रुपये कमा लेते हैं
कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सोनू निगम एक महीने में करीब 2 करोड़ रुपये कमा लेते हैं। वह फिल्मों में गाना गाने के अलावा लाइव कॉन्सर्ट और स्टेज मशोज में भी परफॉर्म करते हैं। सोनू निगम कई सिंगिंग रिएलिटी शोज के जज भी हैं, जहां से उन्हें मोटी कमाई होती है। सिंगर सालाना करबी 26 करोड़ रुपये की कमाई करते हैं।
मुंबई से लेकर दुबई तक में है आलीशान घर
आपको बता दें कि मुंबई के एबी नायर रोड पर सोनू निगम का एक 25 करोड़ रुपए का प्लॉट है। इसके अलावा उनके पास अंधेरी में 'नम:' नाम का एक आलीशान बंगला है जिसमें वह अपने परिवार के साथ रहते हैं। इसके अलावा मुंबई के जुहू इलाके में भी सोनू का एक बंगला अंडर कंस्ट्रक्शन है। सोनू निगमने कुछ समय पहले ही दुबई में भी एक आलीशान डुप्लैक्स विला खरीदा है जिसकी कीमत करोड़ों में है।












Click it and Unblock the Notifications