हादसे से पहले कॉन्सर्ट में सोनू निगम के साथ क्या हुआ था? सामने आया हमले से पहले का Video
सोनू निगम के कॉन्सर्ट को अटेंड करने के लिए भारी भीड़ जमा हुई थी। इस दौरान इवेंट में हाथापाई हुई, अब इस में हंगामें से पहले का वीडियो सामने आया है।
Sonu Nigam Chembur Show Unseen Videos: 90 के दशक के मशहूर सिंगर सोनू निगम की आवाज के लाखों लोग दीवाने हैं। उनकी मधुर आवाज सुनने के बाद फैंस झूम उठते हैं। वहीं उनके कुछ गाने ऐसे भी हैं जिससे फैंस की आंखें नम हो जाती है। अब 20 फरवरी को मुंबई के चेंबूर में में उनका इवेंट हुआ। जाहिर है कि, सिंगर के लाखों फैंस उनका ये इवेंट देखने पहुंचे होंगे। ऐेसे में सोनू निगम से सेल्फी के लिए वहां हाथापाई हुई। जिसकी वजह से ये इवेंट इस वक्त सुर्खियां बटोर रहा है। अब इस हमले का वीडियो सामने आया है। जिसके देखकर आप भी दंग रह जाएंगे।

सोनू निगम ने शेयर की हादसे से पहले की वीडियो
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम के साथ हाल ही में एक इवेंट के दौरान सिर्फ एक सेल्फी के लिए काफी हाथापाई हुई। इस घटना की वजह से सोनू निगम के फैंस काफी परेशान हो गए। हालांकि सिंगर फिलहाल ठीक हैं। लेकिन, इस हादसे की वीडियो और तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस बीच अब सोनू निगम ने हंगामें से पहले का वीडियो शेयर किया है।

सिंगर के गानों ने लगा दिए थे चार चांद
सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम में इस हादसे की 4 वीडियो शेयर की हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि, इवेंट को अटेंड करने के लिए लाखों फैंस की भीड़ मौजूद है। वहीं सिंगर ने अपनी सुरीली आवाज में गाना गाकर चार चांद लगा दिए हैं। सोनू की मौजूदगी से वहां बैठे लोग कितने खुश थे। इन वीडियोज को शेयर करते हुए सोनू निगम ने कैप्शन में लिखा- 'बीती रात के हैप्पी मोमेंट्स'। फिलहाल उनके ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
हादसे से पहले इवेंट में क्या कुछ हुआ?
सोनू निगम अपनी पहली वीडियो में सॉन्ग ‘बिजुरिया' पर परफॉर्मेंस देते नजर आ रहे हैं। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘संदेश आते हैं' फिर ‘अभी मुझ में कहीं' पर अपनी फैंस को इमोशनल कर देने वाली शानदार परफॉर्मेंस की वीडियो शेयर की है। खैर सोनू निगम को क्या मालूम था कि, इतने शानदार इवेंट का अंत इस तरह धक्का-मुक्की कर के होगा।

सेल्फी को लेकर हुआ था पूरा विवाद
सोनू निगम के साथ हुए इस हादसे की शुरूआत सिर्फ एक सेल्फी की वजह से हुई। जिसकी चर्चा अब तक हो रही है। ना सिर्फ सोनू के साथ धक्का-मुक्की की गई बल्कि उनके मैनेजर के साथ बदतमीजी तक हुई। इतना ही नहीं उनके बॉडीगार्ड और करीबी दोस्त को धक्का मारा गया। जिसकी वजह से मामला अब पुलिस तक जा पहुंचा।

शिवसेना विधायक के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज
इस हादसे के बाद सोनू निगम सीधा पुलिस थाने अपनी टीम के साथ पहुंचे और मामला पुलिस पर शिकायत दर्ज कराई। जिसकी जानकारी उन्होंने मीडिया को दी और बताया कि, शिकायत दर्ज करा दी गई है वो इसलिए क्योंकि लोगों को थोड़ा सोचना चाहिए कि जब किसी को आप जबरदस्ती फोटो-सेल्फी के लिए कहते हो। फिर उसके बाद उस सेलिब्रिटी के साथ क्या कुछ होता है। बता दें कि, उद्धव ठाकरे गुट के शिवसेना विधायक के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications