मशहूर सिंगर सोनू निगम की बहन ने रखा संगीत की दुनिया में कदम, ललिता गोयनका, संजीव कोहली के साथ लॉन्च किया एलबम

Maate Lakshmi Maate Bhajan: मशहूर सिंगर सोनू निगम की बहन मीनल नीगम ने संगीत की दुनिया में कदम रखा है। क्लब के सीनेट हॉल में आध्यात्मिकता और भक्ति से सराबोर एक कार्यक्रम में भजन "माते लक्ष्मी माते" का विमोचन किया गया।

यह संगीतमय कृति, देवी लक्ष्मी को समर्पित है, जिसे सुरों से सजाया है मीनल निगम ने, भजन को संगीतद्ध किया है कंपोजर संजीव कोहली ने और भजन लिखा है मशहूर कवियत्री और गीतकार ललिता गोयनका ने।

Sonu Nigam Launches Sister Meenal Nigam s Mate Laxmi Mate

भजन का अनावरण एक भव्य समारोह था, जिसमें सोनू निगम, अगम कुमार निगम और पद्मश्री अनूप जलोटा जैसे कई जाने-मानी हस्तियां शामिल थीं। अगम कुमार निगम ने संजीव कोहली की रचना की प्रशंसा करते हुए इसे "अमर" कहा, जबकि सोनू निगम ने अपनी बहन मीनल की अनोखी आवाज़ की प्रशंसा की। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे यह गीत उनके आध्यात्मिक सार को समेटे हुए है, जिसे ललिता गोयनका के शब्दों और कोहली की भावपूर्ण धुन ने और समृद्ध किया है।

भजन की दो मिनट की प्रस्तुति ने पूरे हॉल में शांति और श्रद्धा का माहौल बना दिया। संजय टंडन ने कहा, "माते लक्ष्मी माते जैसा संगीत सीमाओं से परे है, इसे सुनने वाले सभी लोगों में शुद्ध भक्ति का संचार करता है।" इससे यह भावना प्रकट होती है कि यह भजन सिर्फ़ एक गीत नहीं है; यह ईश्वरत्व का मार्ग है। पद्मश्री अनूप जलोटा ने भी इस बात पर सहमति जताई और इस गीत की भूमिका को ईश्वर तक पहुँचने के पुल के रूप में बताया।

मीनल निगम ने कहा, "देवी लक्ष्मी की महिमा का गान करने वाली इतनी सुंदर रचना को अपनी आवाज़ देने का सौभाग्य मिला, यह मेरे लिए एक सम्मान है। मुझे उम्मीद है कि यह भजन सभी को शांति और समृद्धि का अनुभव कराएगा।" भजन को सोशल मीडिया पर बढ़िया रिस्पांस मिला है और बहुत सारे लोगों ने इसकी काफी तारीफ भी कीी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+