'उसकी इमेज को बर्बाद किया गया' रिया चक्रवर्ती का सोनी राजदान ने किया सपोर्ट, बोलीं-'ये फैसला पहले ही...'
Soni Razdan: सुशांत सिंह राजपूत मामले में अब सीबीआई ने साफ कर दिया कि उनकी हत्या नहीं हुई थी बल्कि एक्टर ने सुसाइड किया था। मामले में रिया चक्रवर्ती को मिली क्लीन चिट के बाद तमाम हस्तियां उनके समर्थन में उतरीं। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने भी रिया चक्रवर्ती के खिलाफ हुई जांच की आलोचना की।
सीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती और उनके परिवार को क्लीन चिट दे दी है। जांच में यह साफ हो गया है कि सुशांत की मौत में कोई साजिश नहीं थी और यह एक साधारण आत्महत्या का मामला था। हालांकि इस मामले में रिया चक्रवर्ती को जेल जाना पड़ा था। यहां तक कि उन्हें एक्टर की मौत का दोषी करार दिया गया।

अब सोनी राजदान ने इंस्टाग्राम पर क्लीन चिट की खबर शेयर करते हुए लिखा, "यह फैसला पहले ही आ जाना चाहिए था, इससे पहले कि इस लड़की को जेल भेजा जाता और उसकी इमेज को बर्बाद किया जाता। यह कुछ और नहीं बल्कि मॉर्डन समय का जादू-टोना था। सवाल यह है... अब इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? इसका हर्जाना कौन देगा?" सोनी राजदान ने अपने इस बयान के बाद रिया चक्रवर्ती से माफी मांगने की बात कही है।
सोनी राजदान के इस बयान का बॉलीवुड से भी समर्थन मिला है। पूजा भट्ट, दीया मिर्जा और फातिमा सना शेख ने भी रिया का समर्थन किया है। बता दें कि, 2020 में जब सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला सामने आया था, तब रिया और उनके परिवार को कड़ी जांच और मीडिया ट्रायल का सामना करना पड़ा था। रिया और उनके भाई को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने ड्रग मामले में गिरफ्तार भी किया था।
रिया चक्रवर्ती के वकील का बयान
रिया चक्रवर्ती के वकील, सतीश मानशिंदे ने भी इस फैसले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि रिया और उनके परिवार को इस केस के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि बिना किसी गलती के, रिया को 27 दिनों तक जेल में रखा गया, जिसके बाद उन्हें जमानत मिली। उन्होंने कहा, "मैं रिया और उनके परिवार को सलाम करता हूं कि उन्होंने चुपचाप इस अत्याचार को सहा और फिर भी मजबूती से डटे रहे।"
ये भी पढ़ें: Rhea Chakraborty को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने CBI को लगाई फटकार












Click it and Unblock the Notifications