शादी के 2 महीने बाद सोनारिका भदोरिया का पति को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, कहा- वो मुझे वजन को लेकर....
Sonarika Bhadoria: टीवी सीरियल 'देवों के देव महादेव' की पार्वती यानी सोनारिका भदोरिया ने 2 महीने पहले शादी की थी। ऐसे में इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ इन्जॉय कर रही हैं। सोनारिका भदोरिका ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विकास परासर संग शादी रचाई है।
सोनारिका भदोरिका की मैरिड लाइफ
शादी के बाद से ही एक्ट्रेस सोनारिका भदोरिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं। वहीं हाल ही में सोनारिका ने एक बड़ा खुलासा किया है। सोनारिका ने हाल ही में ईटाइम्स को एक इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने अपनी मैरिज लाइफ के बारे में खुलकर बात की है।

शादी के बाद सोनारिका ने खोले कई राज
सोनारिका ने इंटरव्यू में शादी से पहले अपने और विकास के रिश्ते को लेकर भी कई चीजें शेयर की हैं। इस बातचीत में विकास ने कहा कि उन्हें शादीशुदा होने का थोड़ा सा एहसास हो रहा है। वहीं सोनारिका ने रिवील किया कि वह विकास को 9 साल से डेट कर रही थीं इसलिए उन्हें शादीशुदा होने का उतना एहसास नहीं हो रहा है।
'लगता ही नहीं कि हम शादीशुदा है'
सोनारिका भदोरिया ने कहा- हम इस बारे में अक्सर बात करते रहते हैं कि हमने शादी से पहले तक खूब प्यार किया। इसलिए अब हमें ऐसा लगता ही नहीं है कि हम शादीशुदा हैं। अभी तक वो एहसास नहीं हो रहा है कि मुझे लगता है कि अभी तक हमे इससे फर्क नहीं पड़ा है। हम भी इतने लंबे समय से साथ हैं।
सोनारिका ने कहा- मेरा वजन बढ़ गया था
सोनारिका ने इस बातचीत में एक किस्सा भी शेयर किया है। उन्होंने कहा- हम अपनी मासी के घर डिनर पर गए थे तो वहां मेरे मामा जी ने कहा कि तुम लोगों को देख कर लगता ही नहीं है तुम शादी शुदा कपल हो। सोनारिका ने आगे खुलासा करते हुए बताया कि जब उनका वजन बढ़ गया था उस वक्त विकास कैसे उनका ख्याल रखते थे और उन्हें वजन कम करने के लिए प्रोत्साहित करते थे।
'पति ने मुझ पर दबाव डाला था'
एक्ट्रेस सोनारिका ने कहा- मुझे नहीं पता कि पति ऐसा करते हैं कि नहीं, लेकिन जब से हम डेटिंग कर रहे थे वो हमेशा मुझसे वजन को कंट्रोल में रखने के लिए कहते थे। सोनारिका ने कहा- पति ने मुझसे कहा था कि लगता है कि आप अपने ऊपर थोड़ा दबाव डाल रहे हैं। चेहरा कैमरे पर अच्छा नहीं लगेगा। इसलिए तुम्हें थोड़ा वेट कम करना चाहिए।
फरवरी 2024 में सोनारिका ने की थी शादी
सोनारिका ने कहा- विकास ऐसे हैं जो मुझे फिट रहने में पूरी तरह से मदद करते हैं। आपको बता दें कि सोनारिका भदोरिया ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विकास परासर के साथ गत 8 फरवरी 2024 को उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग की थी। एक्ट्रेस ने अपनी शादी की वीडियोज और फोटोज अपने फैंस के साथ शेयर की थी जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थीं।












Click it and Unblock the Notifications