Sonam Kapoor ने 5वीं सालगिरह पर दिखाई बेटे वायु की पहली झलक, सोशल मीडिया पर हो रही वायरल

सोनम कपूर ने अपनी 5वीं सालगिरह के मौके पर पति आनंद आहूजा के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की। साथ ही एक्ट्रेस ने बेटे वायु की पहली झलक दिखाई।

Sonam Kapoor

Sonam Kapoor Anand Ahuja Wedding Anniversary: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने आज ही के दिन 8 मई 2018 को मशहूर बिजनेसमेन आनंद आहूजा से शादी की थी। इससे पहले दोनों ने एक दूसरे को 2 साल तक डेट किया। अब 5वीं सालगिरह पर एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पति को खास अंदाज में विश किया।

सोनम कपूर ने आनंद को विश की 5वीं सालगिरह
वेडिंग एनिवर्सरी पर सोनम कपूर ने पति के साथ कई सारी रोमांटिक तस्वीरें शेयर की। इन फोटोज में दोनों की बॉन्डिंग काफी कितनी ज्यादा स्ट्रॉन्ग है यह साफ देखा जा सकता है। कपल एक-दूजे के प्यार में डूबा हुआ नजर आ रहा है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ने शादी से लेकर बिताए प्यार भरे पल साझा किए। इसी के साथ उन्होंने अपने बेटे वायु की पहली झलक दिखाई।

एक्ट्रेस ने दिखाई बेटे वायु की पहली झलक
सोनम कपूर ने अपने पोस्ट की सबसे आखिरी तस्वीर में बेटे वायु की तस्वीर शेयर की। जिसमे इस बार बिना हार्ट इमोजी के पिता आनंद आहूजा के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो में वह एक सफेद प्रिंटेड टी-शर्ट और बेज पैंट में बेहद क्यूट लग रहे हैं। वहीं आनंद आहुजा अपने बेटे के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

पोस्ट शेयर कर लिखा यह खास नोट
इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए सोनम कपूर ने एक खास कैप्शन लिखा, "यह हमारी सालगिरह है! हर दिन मैं अपने सितारों का शुक्रिया अदा करती हूं कि मैंने अपने जीवन आपको साथी के रूप में पाया। मेरे जीवन के इन 7 सालों के लिए धन्यवाद, जो मेरी लाइफ में हंसी, जुनून, लंबी बातचीत, संगीत, यात्रा और सबसे महत्वपूर्ण रूप से हमारे सुंदर वायु को लेकर आए हैं। लव यू माय जान.. मैं हमेशा आपकी गर्लफ्रेंड, सबसे अच्छी दोस्त और पत्नी रहूंगी। आपके साथ हर दिन वास्तव में अभूतपूर्व है!"

सोनम कपूर और आनंद की लव स्टोरी
बता दें कि, सोनम कपूर को आनंद आहूजा उस वक्त दिल दे बैठे जब वह अपने बेस्ट फ्रेंड के लिए एक्ट्रेस को पटाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन उन्हें क्या मालूम था कि वह एक्ट्रेस पर फिदा हो जाएंगे। बस फिर इसके बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और देखते ही देखते रिलेशनशिप में आ गए। इसके बाद 2 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने साल 2018 में शादी की। अब ये कपल एक बेटे वायु के पैरेंट्स बन चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+