सोनाली सहगल ने बिकिनी में किया ऐसा योग, लोगों ने उड़ाया मजाक और कहा- पूरे कपड़े पहन लेती तो....

एक्ट्रेस सोनाली सहगल का एक योग वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों ने इस वीडियो को देखने के बाद उन्हें ट्रोल करना शरू कर दिया है।

मुंबई, 7 सितंबरः बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली सहगल अपनी खूबसूरती के साथ साथ अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। वह भले ही फिल्मों में ज्यादा नजर न आती हों लेकिन सोशल मीडिया पर तरह तरह के योग करती हुईं देखी जाती हैं। सोनाली सहगल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी फिटनेस की तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट कर अपने फैंस को अपडेट देती रहती हैं। दरअसल फिल्म 'प्यार का पंचनामा' की एक्ट्रेस सोनाली सहगल फिटनेस फ्रीक हैं। हाल ही में उनका एक योग वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों ने इस वीडियो को देखने के बाद उन्हें ट्रोल करना शरू कर दिया है।

वाइट बिकिनी में सोनाली ने किया योग

वाइट बिकिनी में सोनाली ने किया योग

एक्ट्रेस सोनाली सहगल सोशल मीडिया पर अक्सर योग और एक्सरसाइज से जुड़े वीडियोज शेयर करती रहती हैं। उनका एक रीसेंट वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में सोनाली अपने फिटनेस ट्रेनर सर्वेश के साथ बिकिनी पहनकर योग करती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो पर लोगों के तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं।

वीडियो हो रहा है वायरल

आपको बता दें कि सोनाली सहगल ने अपना ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करने के बाद से ही लोग उनको जमकर ट्रोल करने लगे हैं। हालांकि सोनाली के फैंस ने उनके वीडियो और उनकी फिटनेस की जमकर तारीफ भी की है। वहीं कई लोग सोनाली और उनके फिटनेस ट्रेनर पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

सोनाली के ट्रेनर का भी बन रहा मजाक

सोनाली सहगल के इस योग वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- वाह बिकिनी योग, अजीब लोग हैं हिंदुस्तान में। वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने सोनाली के ट्रेनर सर्वेश पर कमेंट करते हुए लिखा है- कल तक इस इंस्ट्रक्टर का तलाक जरूर हो जाएगा। एक शख्स ने सोनाली पर कमेंट करते हुए लिखा है- पूरे कपड़े पहनकर भी योग किया जा सकता है। ये योग ही है और कुछ नहीं।

इंस्टाग्राम में एक्टिव रहती हैं सोनाली

जानकारी के अनुसार सोनाली सहगल ने फिल्म 'प्यार का पंचनामा' से बॉलीवुड में डेब्यू में किया था। इसके बाद वह 'प्यार का पंचनामा 2', 'सोनू के टीटू की स्वीटी' और 'जय मम्मी दी' जैसी फिल्मों में नजर आई थीं। सोनाली अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी फिट बॉडी और फिटनेस रूटीन की झलक अपने फॉलोअर्स को देती रहती हैं।

लोगों ने कहा- योग के लिए बिकिनी की जरूरत नहीं

हालांकि अपने रिसेंट बिकिनी योग के चलते वह लोगों के ट्रोलिंग का शिकार हो रही हैं। लोग सोशल मीडिया पर सोनाली सहगल का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। लोगों की मानें तो योग पूरे कपड़े पहनकर भी किया जा सकता है, इसके लिए बिकिनी की जरूरत नहीं होती है। वहीं वीडियो को देखने के बाद लोग सोनाली के फिटनेस ट्रेनर सर्वेश का भी मजाक उड़ा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+