23 जून को नहीं हो रही है सोनाक्षी-जहीर की शादी, शत्रुघ्न सिन्हा ने खोल दी इस वेडिंग की सारी सच्चाई
Sonakshi Sinha Wedding: हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर और पॉलिटिशियन शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली बेटी सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। खबर है कि सोनाक्षी सिन्हा अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ आगामी 23 जून 2024 को शादी करने वाली हैं। लेकिन अब उनकी शादी की डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।
सोनाक्षी ने लगाई जहीर के नाम की मेहंदी
पिछले काफी समय से कहा जा रहा था कि आगामी 23 जून 2024 को सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। फिलहाल कपल के प्री वेडिंग फंक्शन्स जारी हैं। वहीं बीते दिन सोनाक्षी ने जहीर के नाम की मेहंदी भी अपने हाथों में रचा ली है।

'मैं अपनी इकलौती बेटी की शादी में जरूर शामिल हाऊंगा'
वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि सिन्हा परिवार सोनाक्षी की शादी से खुश नही हैं। हालांकि शत्रुघ्न सिन्हा ने खुद एक इंटरव्यू में ऐसे सारे रूमर्स को खारिज कर दिया था और कहा था कि उन्हें अपने बेटी पर गर्व है और वह अपनी इकलौती बेटी की शादी में जरूर शामिल होंगे।
शत्रुघ्न सिन्हा ने की होने वाले दामाद से मुलाकात
इसके बाद गत 20 जून 2024 शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के साथ बेटी के होने वाले ससुराल वालों के साथ मुलाकात करने उनके घर पहुंचे थे। शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने होने वाले दामाद जहीर इकबाल के साथ जमकर तस्वीरें भी क्लिक कराई थीं। इन सबके बीच अब दिग्गज अभिनेता और राजनेता ने बेटी सोनाक्षी की वेडिंग रिसेप्शन डेट कंफर्म कर दी है।
शत्रुघ्न सिन्हा ने कंफर्फ की वेडिंग रिसेप्शन की डेट
टाइम्स नाउ से बातचीत में शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा और होने वाले दामाद जहीर इकबाल के रिसेप्शन की डेट कंफर्म कर दी है। उन्होंने ये भी क्लियर कर दिया है कि वह और उनकी पत्नी, पूनम सिन्हा अपनी बेटी के इस खास दिन पर जरूर मौजूद रहेंगे।
शत्रुघ्न सिन्हा ने खोला शादी से जुड़ा ये बड़ा राज
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- सबसे पहले, जब मैंने आपसे आखिरी बार बात की थी तब से बहुत कुछ बदल गया है। वास्तव में हर घंटे डेवलेपमेंट होता रहता है। मैं आपको पूरे घटनाक्रम के बारे में नहीं बता सकता, क्योंकि ये एक पारिवारिक मामला है। मैंने पहलाज निहलानी को आप लोगों से बात करने के लिए कहा था। लेकिन मैंने सोचा कि डायरेक्ट बात करना बेहतर होगा।
23 जून 2024 को सोनाक्षी-जहीर की रिसेप्शन पार्टी
शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे कहा- मैं और मेरी पत्नी आगामी 23 जून 2024 के जश्न का हिस्सा जरूर होंगे। 23 जून को सोनाक्षी की शआदी नहीं है। ये सिर्फ शादी का रिसेप्शन है जिसमें हम सभी एकसाथ नजर आएंगे। मेरे परिवार में से किसी ने भी शादी के बारे में कुछ नहीं कहा है। कुछ मीडिया आउटलेट्स सिर्फ चीजों का अनुमान लगा रहे हैं। उस चीज़ पर बहुत ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है जो एक निजी पारिवारिक मामला है।
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- हमने सारे तनाव सुलझा लिए हैं
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- शादियां सब के घर में होती हैं। शादी से पहले झगड़े भी आम बात है। अब हम सब ठीक हैं, जो भी तनाव था उसे सुलझा लिया गया है। शत्रुघ्न सिन्हा से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने सोनाक्षी की शादी से पहले परिवार के भीतर हुए सभी विवादों को सुलझाया था। इस पर उन्होंने कहा कि उनकी बेटी को लाइफ में वह सब कुछ मिलेगा जो वह चाहती है।












Click it and Unblock the Notifications