चार दिन की चांदनी फिर... 'रामायण' से क्यों नहीं उठेगी सोनाक्षी सिन्हा की डोली? शादी से पहले तलाक की उड़ी खबरें

Sonakshi Zaheer Wedding: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को लेकर सभी लोग बेहद एक्साइटेड हैं। दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और अब अपने रिश्ते को नाम देने वाले हैं। खबरें थीं कि सोनाक्षी के पापा इस रिश्ते से खुश नहीं थे। हालांकि बाद में शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि वे अपनी बेटी की शादी में शामिल होंगे।

बुरी तरह ट्रोल हो रहीं सोना
इस बीच सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर खबरें ये भी आ रही हैं कि उनकी डोली अपने पिता के घर से नहीं उठ रही है। सोना की शादी उनके होने वाले पति जहीर के घर पर ही रजिस्टर्ड होगी। ऐसे में ये खबर सामने आते ही फैंस ने उन्हें जबरदस्त तरीके से ट्रोल करना शुरू कर दिया। हर कोई कह रहा है कि ये तो बस शुरुआत है, देखते रहिये कि आगे क्या होता है।

Sonakshi Sinha

शादी से पहले उड़ी तलाक की खबरें
बताते चलें कि सोनाक्षी सिन्हा की शादी की खबरों से पहले ही उनके तलाक की खबरें उड़ने लगी हैं। फैंस का मानना है कि ये शादी ज्यादा दिन नहीं टिकने वाली। वहीं कई लोगों का कहना है कि सोनाक्षी का हाल बेहद बुरा हो जाएगा शादी के बाद। एक यूजर ने कहा कि सोनाक्षी ने पहले ही फ्रिज में जाने की तैयारी कर ली है।

'जल्द ही आप लोगों के सामने...'
एक ने कहा कि जल्दी ही तलाक की खबरें भी आप लोगों के सामने होंगी। ये बात तो देखने वाली है कि ये दोनों तलाक लेंगे कैसे। सोनाक्षी और जहीर की शादी अभी हुई भी नहीं है और पहले ही यूजर्स कमेंट सेक्शन में कपल के तलाक की बातें कर रहे हैं। ये तो रही ट्रोल्स की बात। मगर बताते चलें कि सोनाक्षी और जहीर की बॉन्डिंग काफी शानदार है। एक्ट्रेस कई दफा अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जहीर संग तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

'रामायण' से नहीं उठेगी सोना की डोली?
आपको ये भी बता दें कि सोनाक्षी की डोली घर से इसलिए नहीं उठ रहीं क्योंकि वे जहीर के घर से रजिस्टर्ड मैरिज करेंगी। सोनाक्षी की शादी मुस्लिम रीति-रिवाजों से नहीं होने वाली। फिल्हाल एक्ट्रेस शादी की खबरों के बाद से सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से ट्रोल हो रही हैं। फैंस उनके और जहीर के रिश्ते को लेकर काफी कुछ कह रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+