28 लाख की धोखाधड़ी के मामले में सोनाक्षी सिन्हा की बढ़ी मुसीबत, गैर जमानती वारंट जारी
दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा जानकारी के अनुसार सोनाक्षी सिन्हा को 2019 के एक धोखाधड़ी मामले में उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद कोर्ट के समक्ष पेश होने को कहा गया है।
मुंबई, 6 मार्च। दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा जानकारी के अनुसार सोनाक्षी सिन्हा को 2019 के एक धोखाधड़ी मामले में उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद कोर्ट के समक्ष पेश होने को कहा गया है। बता दें कि उस समय प्रमोद शर्मा नाम के एक इवेंट ऑर्गनाइजर ने सोनाक्षी पर धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और विश्वासघात करने का आरोप लगाया था।
यह भी पढ़ें: जब कैमरे के सामने विवेक ओबेरॉय ने सलमान खान से ले लिया पंगा, ऐश्वर्या राय ने बोल दी थी बड़ी बात

28 लाख रुपए की धोखाधड़ी का है मामला
रिपोर्ट के अनुसार सोनाक्षी सिन्हा को दिल्ली में होने वाले एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होने के लिए 28 लाख रुपए का एडवांस भुगतान किया गया था, लेकिन सोनाक्षी सिन्हा ने 28 लाख रुपए भी ले लिए और कार्यक्रम में उपस्थित भी नहीं हुईं। प्रमोद ने पैसे को वापस पाने के लिए सोनाक्षी से कई बार संपर्क किया, लेकिन वे अपना पैसा वापस पाने में कथित तौर पर असफल। इसके बाद उन्होंने सोनाक्षी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

25 अप्रैल को होगी कोर्ट में पेशी
अब, मुरादाबाद की अदालत ने कथित तौर पर धोखाधड़ी मामले में अभिनेत्री के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। इतना ही नहीं कोर्ट ने सोनाक्षी को 25 अप्रैल को कोर्ट में पेश होने का भी निर्देश दिया है। इससे पहले आई रिपोर्ट्स के अनुसार सोनाक्षी सिन्हा ने इस कार्यक्रम के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये थे, लेकिन कार्यक्रम के दिन ही सोनाक्षी की टीम ने इस कार्यक्रम के आयोजन की तारीख बदलने की मांग की, लेकिन के आयोजकों ने सोनाक्षी की डिमांड मानने से इनकार कर दिया। सोनाक्षी सिन्हा को अब इस मामले में अपना जवाब दाखिल करने के लिए कहा गया है।

वर्क फ्रंट पर क्या कर रही हैं सोनाक्षी
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही हॉरर-कॉमेडी काकुड़ा में नजर आएंगी। इस फिल्म में रितेश देशमुख और साकिब सलीम भी नजर आएंगे। सोनाक्षी सिन्हा आखिरी बार फिल्म भुज में नजर आई थीं। हाल ही में सोनाक्षी द-बैंग फिल्म की शूटिंग खत्म कर लौटी हैं। इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान, दिशा पटानी, पूजा हेगड़े और अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके बाद सोनाक्षी की एक और फिल्म डब्ल एक्स एल सिनेमाघरों में दस्तक देगी।












Click it and Unblock the Notifications