जब कैमरे के सामने विवेक ओबेरॉय ने सलमान खान से ले लिया पंगा, ऐश्वर्या राय ने बोल दी थी बड़ी बात

मुंबई, 05 मार्च। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का कॉन्ट्रोवर्सी से पुराना नाता रहा है। सलमान खान ने 56 साल की उम्र में भी अब तक शादी नहीं की है। इसके पीछे कई कारण बताए जाते हैं, जिनमें से एक एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के साथ उनका चर्चित अफेयर भी है। ऐश्वर्या राय को लेकर एक्टर विवेक ओबेरॉय से भी सलमान खान के अनबन की खबरें रही हैं। एक दिन तो भरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐश्वर्या के लिए विवेक ओबेरॉय ने सलमान खान को धमकी तक दे दी थी। हालांकि इस मुद्दे पर ऐश्वर्या ने विवेक को नासमझ बताते हुए उनसे अपना पल्ला झाड़ लिया था। वहीं, विवेक को बॉलीवुड में काम मिलना बंद हो गया था।

ऐश्वर्या राय पर फोड़ा ठीकरा

ऐश्वर्या राय पर फोड़ा ठीकरा

विवेक ओबेरॉय ने दावा किया कि उन्हें करीबी लोगों ने भड़काया था। दरअसल, विवेक ने बिना नाम लिए ऐश्वर्या की ओर ही इशारा किया था। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान कब शादी करेंगे? उनके फैंस के लिए ये बड़ा सवाल है। शनिवार को 'दबंग' फेम एक्टर सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपनी शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। वायरल हो रहे इस कोलार्ज वीडियो में फिल्म 'हम आपके हैं कौन' में नजर आए सलमान खान का कैरेक्टर 'प्रेम' भी है, जिसे मजेदार तरीके से एडिट किया गया है।

सलमान ने खुद सलमान से पूछा सवाल

सलमान ने खुद सलमान से पूछा सवाल

वीडियो में 'प्रेम' सलमान खान से उनकी शादी के बारे में पूछता है, जिसके जवाब में एक्टर कहते हैं, 'हो गई'। हालांकि, वीडियो में यह खुलासा नहीं किया गया था कि दोनों किसकी शादी की बात कर रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि प्रेम और सलमान खान मेहमानों से भरे कमरे में खड़े होकर एक-दूसरे को देखकर मुस्कुरा रहे हैं। यह घर बिलकुल वैसा ही है जैसा कि फिल्म 'हम आपके हैं कौन' में झूमर, रंगीन दीवारों और सीढ़ियों के साथ दिखाया गया था।

सलमान की शादी हो गई?

सलमान की शादी हो गई?

इसके बाद प्रेम ने सलमान से पूछा, 'और शादी?' सलमान ने जवाब दिया, 'हो गाई'। इसके बाद प्रेम ने चौकते हुए कहा, हो गई? इस बार सलमान ने कुछ नहीं कहा और वीडियो खत्म होते ही अपना सिर एक तरफ कर लिया। वीडियो को शेयर करते हुए सलमान ने इसे कैप्शन दिया, 'हुई या ना हुई...जाने के लिए पार देखो!' बता दें कि यह एक प्रमोशनल वीडियो है, जिसे सलमान की अपकमिंग फिल्म से जोड़कर देखा जा रहा है।

दो दिन बाद पता चलेगा सच

दो दिन बाद पता चलेगा सच

हालांकि अब इसमें कितनी सच्चाई है इसका पता तो सलमान खाने के कहे मुताबिक सोमवार को ही पता चलेगा। बता दें कि सुपरहिट फिल्म हम आपके हैं कौन (1994) सूरज बड़जात्या द्वारा लिखित और निर्देशित और राजश्री प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित एक रोमांटिक ड्रामा थी। फिल्म में सलमान के अलावा माधुरी दीक्षित, मोहनीश बहल, रेणुका शहाणे, अनुपम खेर, रीमा लागू, आलोक नाथ और बिंदु ने अभिनय किया था।

टाइगर 3 में नजर आएंगे सलमान

टाइगर 3 में नजर आएंगे सलमान

इसमें अजीत वाचानी, सतीश शाह, हिमानी शिवपुरी और दिलीप जोशी भी शामिल थे। सलमान अपनी आने वाली फिल्म टाइगर 3 में कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगे। शुक्रवार को उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया और इसका टीजर भी शेयर किया। जासूसी एक्शन थ्रिलर, जिसमें इमरान हाशमी भी हैं, 21 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: 'क्या आप इतने डंब हैं कि.....', सलमान के साथ शादी की फोटो पर आखिर सोनाक्षी ने तोड़ी चुप्पी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+