'वो मुझसे जलते हैं' Sonakshi Sinha का भाई लव-कुश संग कैसा है रिश्ता? शादी के बाद किया खुलासा
Sonakshi Sinha: पिछले साल जब सोनाक्षी सिन्हा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की, तो उनके भाई लव और कुश की गैरमौजूदगी ने सबका ध्यान खींचा। लोगों को लगा कि सोनाक्षी के दूसरे धर्म में शादी करने से उनके दोनों भाई नाराज थे। कहा ये भी जा रहा था कि शायद सोनाक्षी के भाई इस शादी के खिलाफ थे।
अब, एक नए इंटरव्यू में सोनाक्षी ने अपने भाइयों संग रिश्ते और उनके संग बिताए बचपन के बारे में बात की। Hauterrfly से बातचीत में सोनाक्षी ने स्वीकार किया कि बचपन में वे अपने भाइयों के साथ खूब लड़ाई किया करती थीं। उन्होंने हंसते हुए कहा, "मैं सबसे छोटी, घर की लड़की और सबसे लाडली थी, तो मेरे भाइयों को जलन होती थी और मुझे मार पड़ती थी।"

ये भी पढ़ें: Sonakshi Sinha और जहीर इकबाल ने क्यों की थी प्राइवेट वेडिंग? एक्ट्रेस ने 9 महीने बाद खोला राज
इससे पहले सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी थी। Retro Lehren को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वे इस बात को तूल नहीं देना चाहते कि उनके बेटों ने शादी में क्यों शिरकत नहीं की। उन्होंने कहा, "मैं इसकी शिकायत नहीं करूंगा। वे भी इंसान हैं, मैं उनकी भावनाओं और उलझन को समझता हूं। यह एक सांस्कृतिक प्रतिक्रिया भी हो सकती है। शायद अगर मैं भी उनकी उम्र का होता, तो मेरी प्रतिक्रिया भी ऐसी ही होती। लेकिन उम्र और अनुभव के साथ चीजों को समझने का तरीका बदल जाता है।"
वहीं, लव सिन्हा ने भी इस बारे में इंस्टाग्राम पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा कि उनके लिए परिवार हमेशा पहले आता है और इस पर कोई सफाई देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने लिखा, "मैंने शादी में क्यों नहीं जाने का फैसला किया, इसका कारण बताने की जरूरत नहीं है। मेरे खिलाफ झूठी बातें फैलाने से सच नहीं बदल जाएगा कि मेरे लिए मेरा परिवार हमेशा पहले रहेगा।"
बता दें कि, सोनाक्षी और जहीर ने सात साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 23 जून 2024 को शादी की थी। मुंबई के बांद्रा स्थित सोनाक्षी के घर पर सिविल मैरिज की। इसके बाद कपल ने रिसेप्शन पार्टी दी जिसमें बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे शामिल हुए थे।
ये भी पढ़ें: Sonakshi Sinha: क्या मां बनने वाली हैं सोनाक्षी सिन्हा? प्रेग्नेंसी के चलते पहुंची क्लीनिक या फिर...












Click it and Unblock the Notifications