Sonakshi Sinha: क्या मां बनने वाली हैं सोनाक्षी सिन्हा? प्रेग्नेंसी के चलते पहुंची क्लीनिक या फिर...
Sonakshi Sinha: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने जब से अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की है तब से लोग उन्हें लेकर बातें करते नजर आ रहे हैं।
सोनाक्षी सिन्हा की क्यों हो रही है चर्चा?
कुछ लोग तो ये तक दावा कर रहे हैं कि जहीर से शादी करने के बाद हिंदू गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने अपना धर्म तक बदल लिया है और वह मुस्लिम हो गई हैं। आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वह अपनी लाइफ के अफडेट्स लोगों के साथ शेयर करती रहती हैं।

क्लीनिक में नजर आईं सोनाक्षी सिन्हा
-इसी बीच सोनाक्षी सिन्हा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक्ट्रेस को हाल ही में मुंबई में एक क्लीनिक के बाहर देखा गया है। जैसे ही ये खबर सामने आई, तो सोशल मीडिया पर सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी को लेकर बातें होने लगी हैं।
-जूमटीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा नजर आ रही हैं। हालांकि, इस पोस्ट में एक्ट्रेस का चेहरा सही तरीके से दिखाई नहीं दे रहा है।
-वहीं इस पोस्ट को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है- सोनाक्षी सिन्हा को आज क्लीनिक के बाहर देखा गया। उम्मीद है सब ठीक हो। सोशल मीडिया पर ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और सोनाक्षी से उनकी हेल्थ और प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल भी कर रहे हैं।
लोगों ने सोनाक्षी सिन्हा के लिए किए ऐसे कमेंट्स
-एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है- गुड न्यूज। वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- प्रेग्नेंसी नहीं चेकअप हो सकता है। कुछ लोगों ने तो कमेंटस कर सोनाक्षी और जहीर को बधाई देनी भी शुरू कर दी है।
-हालांकि, सोनाक्षी सिन्हा किस कारण से क्लीनिक गई थीं, इस बात का पता अभी तक नहीं चल पाया है। लेकिन लोग इसे लेकर तरह तरह के कयास लगा रहे हैं।
साल 2024 में जहीर इकबाल से की थी शादी
-ऐसा पहली बार नहीं है जब सोनाक्षी सिन्हा को लेकर लोग इस तरह की बातें कर रहे हैं। इससे पहले भी सोनाक्षी की प्रेग्नंसी की अफवाह उड़ चुकी है।
-आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से साल 2024 में शादी की थी। ये शादी बहुत ही प्राइवेट तरीके से हुई थी और इसमें सिर्फ परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications