Sonakshi Sinha और जहीर इकबाल ने क्यों की थी प्राइवेट वेडिंग? एक्ट्रेस ने 9 महीने बाद खोला राज
Sonakshi Sinha: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने पिछले साल जहीर इकबाल से शादी की थी। दोनों ने लगभग 7 साल तक एक दूसरे को डेट किया। कपल की शादी में केवल करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए थे। हालांकि दूसरे धर्म की वजह से कपल को काफी ट्रोल किया गया।
इस जोड़ी ने सिंपल शादी करने का फैसला किया था। जिसमें कोर्ट मैरिज के साथ एक रिसेप्शन पार्टी की थी। इसके अलावा कोई अन्य प्री-वेडिंग फंक्शन नहीं थे। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सोनाक्षी ने अपनी शादी को लेकर कई खुलासे किए और बताया कि किस वजह से उन्होंने जल्दबाजी में शादी की थी और क्यों इसे प्राइवेट रखा गया।

सोनाक्षी सिन्हा ने गलाटा इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि, "हम दोनों अपनी शादी के लिए बहुत ही स्पष्ट थे कि हमें किस तरह से करनी है। यह दिन हमारी जिंदगी में एक बार आता है और यह बहुत खास होता है, इसलिए हम इसे उसी तरह से करना चाहते थे जैसे हमनें की। हमारे दोस्तों और परिवार ने हमें पूरी तरह से सपोर्ट किया।"
ये भी पढ़ें: 'मैंने सेकंड बेबी डिलीवर किया' Sonakshi Sinha ने प्रेग्नेंसी पर किया चौंकाने वाला खुलासा, फैंस हुए कंफ्यूज
सोनाक्षी सिन्हा ने आगे कहा कि, "मैं हमेशा से चाहती थी कि मेरी शादी छोटी हो, क्योंकि मुझे बड़े फंक्शन का कोई शौक नहीं था। मैं इस खास दिन को अपने परिवार वाले और करीबी दोस्तों के साथ बिताना चाहती थी। शादी में केवल वही लोग शामिल थे जो कि मेरी खुशी में खुश थे। मेरी मां को लगा था कि मेरे पापा राजनीति से जुड़े लोग और फिल्म इंडस्ट्री के करीबी दोस्तों को इनवाइट करेंगे, लेकिन मैंने मां से कहा कि ये मेरी और जहीर की शादी है। इसमें वहीं लोग आने चाहिए जो असल में खुश हैं।"
बता दें कि, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की पहली मुलाकात सलमान खान की पार्टी के दौरान हुई थी। कपल ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को प्राइवेट रखा था। कपल ने पिछले साल शादी का ऐलान कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। कपल शादी के बाद अक्सर घुमने जाते रहते हैं। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी वेकेशन की फोटोज शेयर करती रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications