'ये भी प्रेग्नेंट है क्या?' शादी के बाद इस हाल में दिखीं सोनाक्षी सिन्हा, पति जहीर संग स्पॉट हुईं एक्ट्रेस

Sonakshi Sinha Pregnancy Rumours: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपनी शादी के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस अकसर पति संग स्पॉट होती हैं। सात सालों की डेटिंग के बाद सोनाक्षी और जहीर शादी के बंधन में बंधे थे। फैंस को ये जोड़ी काफी पसंद है। हाल ही में शादी के कुछ ही दिनों बाद सोनाक्षी सिन्हा कुछ ऐसे नजर आईं कि उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें उड़ने लगीं।

बताते चलें कि सोनाक्षी सिन्हा शादी के बाद से ही सुर्खियों में हैं। मुस्लिम ब्वॉयफ्रेंड से शादी करने को लेकर जमकर बवाल हुआ। खबरें थीं कि सोनाक्षी के परिवार वाले भी इस शादी से खुश नहीं हैं। हालांकि, फिर बाद में एक्ट्रेस के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने खुद बयान देते हुए कहा कि ऐसा कुछ नहीं है।

Sonakshi Sinha

अब सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर पति संग स्पॉट हुईं तो उनकी प्रेग्नेंसी की खबरों ने जबरदस्त तूल पकड़ लिया है। सोनाक्षी सिन्हा एक ऐसी ड्रेस में दिखीं, जिसे देखने के बाद फैंस उनकी प्रेग्नेंसी की खबरों की बातें करने लगे। हर किसी का कहना था कि सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही मां बनने वाली हैं। हालांकि, अभी वे इस बारे में कुछ नहीं बोल रही हैं।

दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस पति जहीर संग स्पॉट हुईं तो उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट डॉटेड ड्रेस पहनी हुई थी। इससे पहले भी कई एक्ट्रेस प्रेग्नेंसी के वक्त ऐसे कपड़े पहन चुकी हैं और यही वजह है कि फैंस इस तरह की ड्रेस को प्रेग्नेंसी से जोड़कर देखते हैं। हाल ही में सोनाक्षी भी इस तरह की ड्रेस पहने दिखीं तो हर कोई यही कहने लगा कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हो गई हैं।

हालांकि खबरों के पीछे का सच क्या है, ये कहां छिपने वाला। जल्द ही ये सच्चाई भी सबके सामने आ ही जाएगी। फिलहाल फैंस सोनाक्षी के हालिया क्लिप पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और उनके वीडियोज पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं।

बताते चलें कि शादी के बाद ये पहली बार नहीं है, जब सोनाक्षी की प्रेग्नेंसी की खबरों ने तूल पकड़ा हुआ है। इससे पहले भी 2-3 बार उनके प्रेग्नेंट होने की खबरें खूब फैली हैं। फैंस ने तो यहां तक कह दिया कि एक्ट्रेस प्रेग्नेट हैं और यही वजह है कि उन्होंने जल्दबाजी में शादी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+