सोनाक्षी सिन्हा की 'दहाड़' का दिल दहला देने वाला टीजर रिलीज, 27 लड़कियों की मौत का ऐसे लिया जाएगा बदला
Dahaad Teaser Out: सोनाक्षी सिन्हा की 'दहाड़' को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर आगामी 12 मई 2023 को स्ट्रीम किया जाएगा।

Dahaad Teaser Out: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दरअसल सोनाक्षी सिन्हा की पहली वेब सीरीज का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है। आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा वेब सीरीज 'दहाड़' के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रही हैं। कुछ दिनों पहले ही इस वेब सीरीज का पहला पोस्टर रिलीज किया गया था और अब इसका दिल दहला देने वाला टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस वेब सीरीज में 27 लड़कियों की दर्दनाक मौत और उन्हें न्याय दिलाने वाली एक महिला पुलिस ऑफिसर की कहानी दिखाई जाएगी।
12 मई को रिलीज होगी ये वेब सीरीज
सोनाक्षी सिन्हा की अपकमिंग वेब सीरीज 'दहाड़' का डायरेक्शन रीमा कागती, जोया अख्तर और रुचिका ओबेरॉय ने साथ मिलकर किया है। क्राइम-थ्रिलर इस ड्रामा सीरीज 'दहाड़' के साथ सोनाक्षी सिन्हा ओटीटी की दुनिया में एंट्री कर रही हैं। इसे एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी ने प्रोड्यूस किया है। इस वेब सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा और विजय वर्मा के अलावा गुलशन देवैया और सोहम शाह भी नजर आएंगे। 'दहाड़' को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर आगामी 12 मई 2023 को स्ट्रीम किया जाएगा।
वेब सीरीज में कुल 8 एपिसोड
वेब सीरीज 'दहाड़' में सोनाक्षी सिन्हा एक दमदार महिला पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आ रही हैं। वह एक ऐसी पुलिस ऑफिसर बनी हैं, जो एक निर्दयी अपराधी के साथ एक भीषण हत्या के मामले को सुलझाने का प्रयास करती हैं। इस वेब सीरीज में कुल 8 एपिसोड हैं। इस सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा के किरदार का नाम अंजलि भाटी है। वह अपनी टीम के साथ मिलकर एक छोटे से शहर के पुलिस स्टेशन को संभालती नजर आएंगी।
27 लड़कियों के दर्दनाक मौत
सोनाक्षी सिन्हा उन 27 लड़कियों की मौत का सच जानने और अपराधी को पकड़ने के लिए अपने जान की बाजी लगाती नजर आती हैं। इस वेब सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा 27 दर्दनाक मर्डर केस को सुलझाने की कोशिश करती हैं। टीजर में देखा जा सकता है कि 27 लड़कियों की संदिग्ध हत्या हो गई है जिसके बाद खूंखार मर्डरर को पकड़ने के लिए सोनाक्षी सिन्हा जांच में जुट गई हैं। सोनाक्षी अकेले ही उस अपराधी को पकड़ने का जिम्मा अपने कंधे पर ले लेती हैं। देखें टीजर-
क्या है 'दहाड़' की कहानी
वेब सीरीज 'दहाड़' में कुल 8 एपिसोड नजर आएंगे। इस वेब सीरीज की कहानी एक छोटे शहर के पुलिस स्टेशन में सब-इंस्पेक्टर अंजलि भाटी और उनके साथ काम करने वाले पुलिसकर्मियों के इर्द-गिर्द घूमती है। शहर के सार्वजनिक बाथरूम में एक के बाद एक, कई महिलाओं की रहस्यमय तरीके से मौत के मामले सामने आने के बाद ही इसकी असली कहानी शुरू होती है।
सीरियल किलर को पकड़ेंगी सोनाक्षी सिन्हा
इस केस की जिम्मेदारी सब-इंस्पेक्टर अंजलि भाटी को सौंपी जाती है। पहली नजर में तो ये सारी मौतें आत्महत्या की तरह दिखाई देती हैं लेकिन मामले की एक-एक परत सामने आने के बाद अंजलि को शक होने लगता है कि ये सब एक सीरियल किलर का काम है।इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा उस सीरियल किलर को पकड़ने के लिए अपना पूरा जोर लगा देती हैं।












Click it and Unblock the Notifications