भाई संग अनबन की खबरों के बीच सोनाक्षी सिन्हा का पोस्ट Viral, एक्ट्रेस ने किसे और क्यों आवाज बंद करने को कहा?
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपनी शादी के बाद से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। 23 जून को जहीर संग उन्होंने सात फेरे लिये। सोनाक्षी की शादी को लेकर खूब बवाल हुआ और खबरें थीं कि दोनों भाई शादी में शामिल नहीं हुए। हालांकि बाद में लव ने इस बात को साफ किया था कि क्यों वे शादी में शामिल नहीं हुए।
लव ने सोनाक्षी के ससुर को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया था, जो बाद में उन्होंने डिलीट कर दिया। ऐसे में अब भाई संग एक्ट्रेस की अनबन के बीच सोनाक्षी ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जो जबरदस्त चर्चा में बना हुआ है।

सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि कैसे पता करें कि कब आवाज बंद रखनी है या फिर पूरी तरह से बंद। कैसे पता करें कि आपको वो नहीं मिल रहा है जो आप चाहते हैं। पर्यावरण के लिए गहरी चिंता पैदा करना। शाब्दिक प्रतीकात्मक रूप जीना और जीने देना।
सोनाक्षी ने आगे लिखा कि तेजी से अलग-थलग होती इस दुनिया में दयालुता और समावेशिता का पूरा महत्व। ये जानना कि आपके अपोजिट राय मौजूद हो सकती है, वे मौजूद हैं। और एक अधिक सहज और विनम्र युवा इसान बनना। एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस ने अपने भाई का नाम भले ही इस पोस्ट में नहीं लिखा है मगर लोग इसे लव की तरफ इशारा मान रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications