क्या शादी के बाद हिंदू से मुस्लिम बन जाएंगी सोनाक्षी सिन्हा? ससुर ने दिया ऐसा बड़ा बयान

Sonakshi Sinha Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। खबर है कि सोनाक्षी सिन्हा अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ आगामी 23 जून 2024 को शादी करने वाली हैं। फिलहाल कपल के प्री वेडिंग फंक्शन्स जारी हैं। वहीं बीते दिन सोनाक्षी ने जहीर के नाम की मेहंदी भी अपने हाथों में रचा ली है।

जहीर इकबाल और सोनक्षी सिन्हा की शादी
मुस्लिम एक्टर जहीर इकबाल से शादी करने को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि क्या सोनाक्षी सिन्हा इस शादी के लिए हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम बनने वाली है। क्या यही कारण है कि सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा से लेकर उनकी मां पूनम सिन्हा और भाई लव भी इस शादी को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।

sonakshi sinha

क्या शादी के बाद मुस्लिम बन जाएंगी सोनाक्षी
वहीं अब सोनाक्षी सिन्हा के धर्म परिवर्तन पर उनके होने वाले ससुर इकबाल रतनसी ने चुप्पी तोड़ी है। आपको बता दें कि एक्टर जहीर इकबाल मशहूर बिजनेसमैन इकबाल रतनसी के बेटे हैं। इकबाल रतनसी बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के भी बहुत अच्छे दोस्त हैं। वहीं फादर्स डे के मौके पर सोनाक्षी अपने ससुर के साथ सेलिब्रेशन करती हुई दिखाई भी दी थीं, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

ससुर इकबाल रतनसी का चौंकाने वाला बयान
शादी से पहले इकबाल रतनसी ने फ्री प्रेस जर्नल से अपनी होने वाली बहू सोनाक्षी सिन्हा के बारे में खुलकर बात की है। इस दौरान उन्होंने सोनाक्षी के धर्म परिवर्तन वाली अफवाहों पर भी बड़ा बयान दिया है। इकबाल रतनसी ने कहा है- ये बात पक्की है कि सोनाक्षी अपना धर्म नहीं बदलेगी क्योंकि यहां दोनों का मिलन दिलों का मिलन है। इसमें धर्म की कोई भूमिका नहीं है।

जहीर के साथ लिव इन में रहती हैं सोनाक्षी
इकबाल रतनसी ने आगे कहा है- हिंदू भले ही भगवान कहे और मुसलमान अल्लाह, लेकिन आखिरकार, हम सभी इंसान हैं। मेरा आशीर्वाद जहीर और सोनाक्षी के साथ है। वो दोनों हमेशा खुश रहें। आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल पिछले काफी वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि सोनाक्षी पिछले एक साल से जहीर के साथ लिव इन में रह रही हैं।

23 जून 2024 को सोनाक्षी-जहीर की रिसेप्शन पार्टी
शादी को लेकर सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है- मैं और मेरी पत्नी पूनम आगामी 23 जून 2024 के जश्न का हिस्सा जरूर होंगे। 23 जून को सोनाक्षी की शादी नहीं है। ये सिर्फ शादी का रिसेप्शन है जिसमें हम सभी एकसाथ नजर आएंगे। मेरे परिवार में से किसी ने भी शादी के बारे में कुछ नहीं कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+