'इस्लाम कबूल करोगी?' शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने किया धर्म परिवर्तन! इंटरफेथ मैरिज पर तोड़ी चुप्पी
Sonakshi Sinha: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने पिछले साल 2024 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की थी। ये रजिस्टर्ड मैरिज थी जिसमें दोनों के परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। कपल की शादी के बाद ऐसी चर्चा होने लगी थी कि सोनाक्षी अब इस्लाम धर्म कबूल करेंगी, लेकिन अब एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है।
Hauterrfly को दिए इंटरव्यू में सोनाक्षी सिन्हा ने कहा,"हम धर्म को लेकर नहीं सोच रहे थे। यहां दो लोग एक-दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं, और वे शादी कर रहे थे। वह अपनी धर्म को मुझ पर थोप नहीं रहे थे। मैं भी अपनी धर्म को उन पर थोप नहीं रही थी। हमने कभी धर्म के बारे में बात नहीं की।"

सोनाक्षी सिन्हा ने आगे कहा, "हम एक-दूसरे की संस्कृतियों को समझते और सराहते हैं। उनके घर में कुछ परंपराएं हैं, और मेरे घर में कुछ। मैं उनकी और उनकी संस्कृति की इज़्जत करती हूँ। वो मेरी दिवाली में आकर पूजा करते हैं और मैं उनकी नियाज में बैठती हूं। मुझे लगता है यही एक सही तरीका है।"
ये भी पढ़ें: Sonakshi Sinha को पैपराजी की इस हरकत पर आया गुस्सा, एक्ट्रेस ने जोड़े हाथ और कहा-'बस हो गया'
सोनाक्षी सिन्हा से जब पूछा गया कि उनसे कभी धर्म बदलने के लिए कहा गया तो एक्ट्रेस ने जवाब कहा, "शादी करने का सबसे अच्छा तरीका था स्पेशल मैरेज एक्ट, जिसमें मुझे एक हिंदू महिला के रूप में अपना धर्म बदलने की जरूरत नहीं थी और वह एक मुस्लिम होने के रूप में अपना धर्म बनाए रख सकते थे। दो लोग जो एक-दूसरे से प्यार करते हैं, उनका शादी का बंधन बहुत सुंदर होता है। बस यही था, इसे लेकर कोई सवाल नहीं था...क्या आप धर्म बदलने वाले हैं? हम एक-दूसरे से प्यार करते थे, और वही काफी था।"
सोनाक्षी सिन्हा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार हॉरर कॉमेडी फिल्म "काकुड़ा" में देखा गया था। इसमें साकिब सलीम और रितेश देशमुख भी थे। ये फिल्म पिछले साल जुलाई 2024 में ZEE5 पर रिलीज हुई थी। "काकुड़ा" को रिलीज़ के बाद मिला-जुला रिस्पांस मिला था।
ये भी पढ़ें: 'मैंने सेकंड बेबी डिलीवर किया' Sonakshi Sinha ने प्रेग्नेंसी पर किया चौंकाने वाला खुलासा, फैंस हुए कंफ्यूज












Click it and Unblock the Notifications