पिता शत्रुघ्न सिन्हा की परवरिश पर उठे सवाल तो भड़कीं सोनाक्षी सिन्हा, मुकेश खन्ना को जमकर सुनाया, जानें क्यों

Sonakshi Sinha On Mukesh Khanna: टीवी के 'भीष्म पितामह' यानी एक्टर मुकेश खन्ना और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इस समय खबरों में छाए हुए हैं। दरअसल मुकेश खन्ना ने हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा की परवरिश पर सवाल उठाया था और एक्ट्रेस के बारे में बहुत कुछ कहा था।

सोनाक्षी के बारे में मुकेश खन्ना ने कही थी ऐसी बात
आपको बता दें कि टीवी के पॉपुलर क्वीज रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में एक बार सोनाक्षी सिन्हा पहुंची थीं। ऐसे में मुकेश खन्ना ने केबीसी के उस पुराने एपिसोड पर कमेंट किया था जिसमें सोनाक्षी सिन्हा भगवान हनुमान के बारे में एक सवाल का जवाब देने में असमर्थ रही थीं।

Sonakshi Sinha

'शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी को सांस्कृतिक ज्ञान नहीं'
इस घटना पर बात करते हुए मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी सिन्हा के पिता यानी हिंदी सिनेमा के लिजेंड्री एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा को अपनी बेटी को सांस्कृतिक ज्ञान नहीं देने के लिए दोषी ठहराया है। अब इसके जवाब में सोनाक्षी सिन्हा ने मुकेश खन्ना की बोलती बंद कर दी है।

मुकेश खन्ना पर भड़कीं सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा ने एक इंस्टा स्टोरी शेयर करते हुए मुकेश खन्ना को करारा जवाब दिया है। उन्होंने अपनी स्टोरी में लिखा है- मैंने हाल ही में आपका एक बयान पढ़ा है जिसमें कहा गया है कि ये मेरे पिता की गलती है, मैंने कई साल पहले एक शो में रामायण के बारे में एक सवाल का सही जवाब नहीं दिया था। सबसे पहले, मैं आपको याद दिला दूं कि वहां दो और महिलाएं थीं। उस दिन हॉट सीट पर एक आदमी भी था जो उस प्रश्न का उत्तर नहीं जानता था लेकिन आपने मेरा नाम चुना।

सोनाक्षी सिन्हा का करारा जवाब
सोनाक्षी सिन्हा ने आगे लिखा- केबीसी में मेरी गलती सिर्फ छोटी सी थी। मैं भूल गई थी कि संजीवनी बूटी किसके लिए लाई गई थी। लेकिन आप भगवान राम द्वारा सिखाए गए क्षमा और भूलने के कुछ पाठ भी भूल गए हैं। अगली बार इसे याद रखें।

'मेरे पिता की परवरिश पर सवाल न उठाएं'
सोनाक्षी सिन्हा ने मुकेश खन्ना को इस घटना को ध्यान में लाने से रोका भी और उन्हें याद दिलाया कि उन्होंने अपने पिता की परवरिश के कारण ही उनकी आलोचना का सम्मानपूर्वक जवाब दिया था। सोनाक्षी ने लिखा- अगली बार जब आप मेरे पिता की परवरिश के बारे में कुछ भी कहने का फैसला करें, तो कृपया याद रखें कि उन मूल्यों के कारण ही मैंने जो कहा है, वह बहुत सम्मानपूर्वक कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+