'सेलिब्रेशन आपके बिना पूरा नहीं' सोनाक्षी-जहीर ने परिवार वालों को दिया संदेश? शादी का ऑडियो कार्ड हुआ VIRAL
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अपनी शादी की खबरों को लेकर छाए हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 23 जून को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि कपल ने अब तक शादी की खबरों पर चुप्पी साधी हुई है। वहीं इस बीच शादी का ऑडियो कार्ड वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहे इस वेडिंग कार्ड के मुताबिक, 23 जून को दोनों हमेशा के लिए एक दुजे के हो जाएंगे। रेडिट द्वारा शेयर किए गए इस वेडिंग कार्ड में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। साथ ही जहीर और सोनाक्षी ने फैंस के लिए एक प्यारा सा मैसेज भी दिया है।

रेडिट पर वायरल हो रहा सोनाक्षी और जहीर की शादी का कार्ड काफी ज्यादा यूनिक है। इसकी ऑडियो में सोनाक्षी लोगों को आमंत्रित करती हैं। वह कहती हैं कि, 'हमारे सभी प्रतिभाशाली, तकनीक-प्रेमी और जासूस मित्रों और परिवार को, जो इस पेज पर आने में कामयाब रहे, नमस्ते।' वहीं जहीर इकबाल कहते हैं कि, 'पिछले सात सालों से हम साथ हैं, सारी खुशियां, प्यार, हंसी और कई रोमांच हमें इस पल तक ले आए हैं।'
जहीर इकबाल आगे कहते हैं कि, 'वह मोमेंट जहां हम एक-दूसरे के रूमर्ड गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड होने से आगे बढ़ते हैं। लेकिन ये सेलिब्रेशन आप लोगों के बिना पूरा नहीं होगा इसलिए 23 जून को आप जो भी कर रहे हैं उसे छोड़ कर हमारे साथ आएं और पार्टी करें। जल्द मिलते हैं।' इस कार्ड में ये भी जानकारी दी गई है कि कपल की शादी शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट बास्टियन एट द टॉप में होगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा की शादी में उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल होंगे। हालांकि, सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा और भाई लव सिन्हा ने शादी की खबरों से साफ इंकार कर दिया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है और वह अपनी बेटी सोनाक्षी के फोन का इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications