'बॉडीगार्ड खड़े रहते थे' शत्रुघ्न सिन्हा से मिलने के लिए जहीर में नहीं हुई हिम्मत, ऐसे मांगा सोनाक्षी का हाथ
Sonakshi-Zaheer Wedding: 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में बॉलीवुड कपल सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल पहुंचे। वहीं उनके साथ एक्ट्रेस के माता-पिता शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा भी नजर आए। पूरे परिवार को साथ देखकर फैंस काफी खुश हो गए। इस दौरान कपल ने बताया कि कैसे उन्होंने शादी के लिए परिवार को मनाया।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को लेकर ऐसी खबर थी कि इस रिश्ते को लेकर सिन्हा परिवार खुश नहीं था। यहां तक कि लव जिहाद के कारण कपल को काफी ट्रोल भी किया गया। ऐसे में अब एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे उन्होंने जहीर इकबाल संग रिश्ते के बारे में अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा को बताया।

जहीर ने शत्रुघ्न सिन्हा से मिलने के अनुभव को याद करते हुए कहा, "जब भी मैं उनसे मिलने जाता था, तो हमेशा 6-8 बॉडीगार्ड्स उनके आसपास खड़े रहते थे। ऐसे में तो शादी के लिए उनका हाथ मांगना भी मुश्किल था!" वहीं सोनाक्षी ने बताया कि कैसे उन्होंने अपने पिता से बात करने का फैसला किया।
सोनाक्षी ने कहा कि जहीर ने मुझसे बोला, 'मुझे लगता है कि अब तुम्हारे माता-पिता से बात करने का समय आ गया है।' तो मैंने कहा, 'ठीक है, तुम उनसे बात करो।' हालाँकि, जहीर ने बात घुमा दी और कहा, "मैं क्यों उनसे बात करूं? मैंने पहले ही अपने पिताजी से बात कर ली है। अब तुम अपने पिताजी से बात करो।"
सोनाक्षी ने माना कि जहीर की बात में दम था। उन्होंने कहा, "तो, मैंने अपने पिताजी से जाकर यह बात कह दी। और शुक्र है, वह खुश हो गए! हम खुश थे, और सब खुश थे!" बता दें कि, 7 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने इस साल सितंबर 2024 में कोर्ट मैरिज की। दोनों की शादी में उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए थे। फिलहाल कपल अपनी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Sonakshi Sinha को शत्रुघ्न सिन्हा नहीं देंगे फूटी कौड़ी, पिता की संपत्ति में नहीं है एक्ट्रेस का नाम












Click it and Unblock the Notifications