वीकेंड कलेक्शन में फ्लॉप हुईं सन ऑफ सरदार 2 और धड़क 2, कमाई देख मेकर्स को होगी परेशानी

Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों अजय देवगन और मृणाल ठाकुर अभिनीत फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' का मुकाबला सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की 'धड़क 2' से है। दोनों फिल्मों को रिलीज हुए अभी तीन दिन हो गए हैं। इसी के साथ इन दोनों ही फिल्मों ने अपना पहला वीकेंड पूरा कर लिया है। इनके शुरुआती कमाई के आंकड़े सामने आने लगे हैं।

अजय देवगन और रवि किशन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' ने तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई दर्ज की है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने तीसरे दिन ₹9.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही, 'सन ऑफ सरदार 2' की कुल कमाई बढ़कर ₹24.75 करोड़ हो गई है।

first weekend box office collection

दूसरी ओर, 1 अगस्त को रिलीज हुई 'धड़क 2' की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। इस फिल्म ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर ₹4.25 करोड़ का कारोबार किया है। इसके साथ ही, 'धड़क 2' का कुल कलेक्शन अब ₹11.50 करोड़ हो गया है। दोनों फिल्मों के प्रदर्शन को देखते हुए, 'सन ऑफ सरदार 2' फिलहाल 'धड़क 2' से कहीं आगे नजर आ रही है। वहीं, 17वें दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर सैयारा का जलवा देखने को मिला है। फिल्म ने 8 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। जिससे फिल्म का कुल कलेक्शन 299.75 करोड़ रुपये हो गया है।

बता दें, सन ऑफ सरदार के पहले पार्ट को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इतना ही नहीं, फिल्म को हिट कैटेगरी का दर्जा भी मिला था। हालांकि क्रिटिक्स से इस बार अच्छा रिस्पॉन्स फिल्म को नहीं मिला है। यही कारण है कि फिल्म का कलेक्शन पहले दिन ही गिरा हुआ है। मेकर्स को ऐसी उम्मीद है कि वीकेंड में ये कलेक्शन उठेगा। लेकिन इसमें भी फिल्म निराश करती नजर आ रही है। ऐसे में फिल्म का 100 करोड़ रुपये कमाना भी मुश्किल लग रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+