'सलमान खान मेरे अपार्टमेंट में मेरे साथ', सोमी अली ने खोला ऐसा राज, कहा- संगीता ने हम दोनों को पकड़ लिया था

Salman Khan Affair: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों खबरों में छाए हुए हैं। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के मर्डर के बाद से सलमान खान को लेकर काफी चर्चा हो रही है। बाबा सिद्दीकी की मौत से एक्टर काफी टूट गए हैं।

सलमान खान की बढ़ाई गई सुरक्षा
वहीं सलमान खान को भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकियां मिल रही है जिसके बाद उनकी सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई है। इस मामले में सलमान खान के फैंस से लेकर कई सेलेब्स दोस्त तक उनका सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं। वहीं सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने भी इस मामले में एक्टर का साथ दिया है। इसके बाद से सोमी अली और सलमान खान को लेकर लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं।

somy ali

सलमान खान-संगीता बिजलानी का टूट गया था रिश्ता
सलमान खान और संगीता बिजलानी के रिलेशनशिप के बारे में एक समय पर खूब चर्चा हुई थी। 90 के दशक में दोनों एक-दूसरे के प्यार में थे और शादी करने वाले थे। कपल ने साल 1994 में सगाई भी कर ली थी। शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई थीं, लेकिन शादी से ठीक एक दिन पहले उनका रिश्ता टूट गया था।

संगीता ने सलमान खान को रंगे हाथों पकड़ा था
एक पुराने इंटरव्यू में सोमी अली ने इस बारे में बात की थी। दरअसल 90 के दौर में सोमी अली एक्टर सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में आ गई थीं। उस इंटरव्यू में सोमी ने दावा किया था कि संगीता बिजलानी ने एक्टर के साथ रिश्ता इसीलिए तोड़ा था क्योंकि उन्होंने सलमान को सोमी अली के साथ रंगे हाथों पकड़ा था।

'शादी से एक दिन पहले सलमान मेरे साथ था'
सोमी अली ने कहा था- सलमान खान और संगीता बिजलानी की शादी के कार्ड छप गए थे लेकिन संगीता ने सलमान को मेरे अपार्टमेंट में रंगे हाथों पकड़ लिया था। सलमान उस समय मेरे साथ थे। सलमान ने संगीता के साथ जो किया, वो ही मेरे साथ भी हुआ। इसे ही कर्मा कहते हैं। जब मैं थोड़ी मैच्योर हुई तभी मुझे ये बात समझ में आई थी।

सलमान खान को मिल रही धमकियां
आपको बता दें कि इन दिनों सोमी अली सलमान खान को सपोर्ट करती नजर आ रही हैं। सलमान खान को लगातार लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकियां मिल रही हैं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कहना है कि सलमान ने काले हिरण का शिकार किया है, जो कि बिश्नोई समाज के लिए पवित्र और पूजनीय है।

लॉरेंस बिश्नोई से जेल में मिलना चाहती हैं सोमी अली
इस मामले को लेकर सोमी अली ने मीडिया से बात की है। उनका कहना है कि सलमान खान ने काले हिरण को मारा है। सलमान खान ने खुद उन्हें इसके बारे में बताया था, लेकिन सलमान को उस वक्त पता नहीं था कि ये बिश्नोई समाज के लिए इतना पवित्र है। सलमान ने जानबूझ कर कुछ नहीं किया। सोमी अली ने ये भी कहा कि वह लॉरेंस बिश्नोई से जेल में मिलना चाहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+