Smilie Suri: आलिया भट्ट की ये कजिन अब दुबई में बन गई पोल डांसर, भाई भी है ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर
Smilie Suri: बॉलीवुड में ऐसे कई चर्चित नाम हैं जो कुछ हिट फिल्म के बाद गुमनामी के अंधेरे में खो गए। ऐसा ही एक नाम स्माइली सूरी का है। दर्शक आज भी 'कलयुग' फेम एक्ट्रेस को उनकी मासूम अदाओं और हंसी के लिए याद करते हैं। एक दौर था जब उन्हें इंडस्ट्री की अगली बड़ी खोज माना जा रहा था। साल 2005 में उन्होंने 'कलयुग' से डेब्यू किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया। उनकी बोल्ड इमेज, दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और अभिनय की चर्चा होने लगी थी।
स्माइली फिल्म इंडस्ट्री से ही थीं। माना जा रहा था कि अपनी कजिन पूजा भट्ट और इमरान हाश्मी की तरह उनका करियर भी रफ्तार पकड़ेगा। हालांकि, उम्मीदों के उलट स्माइली का फिल्मी करियर उस रफ्तार से आगे नहीं बढ़ पाया। आज लाइमलाइट से दूर वह एक प्रोफेशनल पोल डांसर और ट्रेनर हैं। दुबई में वह अपनी जिंदगी बिता रही हैं।

Smilie Suri News: भट्ट परिवार की मेंबर का करियर नहीं भर सका उड़ान
स्माइली सूरी भट्ट परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट की भतीजी हैं और इस नाते आलिया भट्ट, पूजा भट्ट, राहुल भट्ट और इमरान हाशमी की कज़िन (ममेरी बहन) लगती हैं।स्माइली ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि आलिया जब 4 साल की थीं, तो उनसे डांस स्टेप भी सीखती थीं।
फिल्म 'कलयुग' के बाद स्माइली को कुछ फिल्मों और प्रोजेक्ट्स में काम मिला, लेकिन ज़्यादातर रोल एक जैसे थे। उनका करियर सीमित होता चला गया। कलयुग के बाद 'तीसरी आंख', 'ये मेरा इंडिया', और 'क्रूक' जैसी फिल्मों में भी नजर आईं। आखिरी बार वह 2015 में आई डाउनटाउन में दिखी थीं।
स्माइली को फिल्मी परिवार से होने का नहीं मिला फायदा
स्माइली सूरी ने खुद माना था कि बॉलीवुड में टिकने के लिए मेहनत के साथ मौके मिलना भी जरूरी है। साल 2014 में उन्होंने डांसर विनीत बंगेरा से शादी की और दुबई शिफ्ट हो गईं। यह रिश्ता दो साल में ही टूट गया और इसके बाद वह गहरे डिप्रेशन के दौर से भी गुजरीं। स्माइली ने बताया था कि पिता और दादी के निधन ने उन्हें अवसाद में डाल दिया था। हालांकि, उन्होंने इससे बाहर निकलने की कोशिश की और अब प्रोफेशनल डांसर बन गई हैं।
Smilie Suri ने डिप्रेशन से भी लड़ी जंग
इसी मुश्किल दौर में स्माइली ने अपनी जिंदगी को नई दिशा देने का फैसला किया। उन्होंने फिटनेस और मानसिक स्वास्थ्य के लिए पोल डांसिंग सीखी और धीरे-धीरे उनका जुनून और फिर पेशा बन गया। आज स्माइली न सिर्फ एक प्रोफेशनल पोल डांसर हैं, बल्कि एक सफल ट्रेनर भी हैं। वह अब दुबई में रहती हैं, लेकिन उनका कहना है कि अगर अच्छे प्रोजेक्ट मिले तो वेब सीरीज या फिल्मों के जरिए वापसी करना चाहेंगी।












Click it and Unblock the Notifications