आमिर की 'सितारे जमीन पर' को बायकॉट करने की मांग उठी, मामला जान जाग उठेगी देशभक्ति, फिल्म का है तुर्की कनेक्शन?

Sitaare Zameen Par Boycott: आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर का ट्रेलर 13 मई को मई की रात रिलीज किया गया। शुरुआत में ट्रेलर को खूब पसंद किया। आमिर और फिल्म के ट्रेलर की तारीफ होने शुरू हो गई। लेकिन ये सब बस कुछ देर के लिए ही था। क्योंकि पहले फिल्म ट्रेलर को फ्रेम-टू-फ्रेम कॉपी बताया गया। बाद में इसे बायकॉट की मांग उठने लगी।

ट्रेलर देखते ही आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर को बायकॉट करने की मांग हुई। लोग आमिर का तुर्की कनेक्शन निकाल रहे हैं। दरअसल, इन दिनों भारत पाकिस्तान के बीच ऑपरेशन सिंदूर के बाद से तनाव चल रहा है। भारत पर पाकिस्तान ने जो हमला किया था, उसमें तुर्की के हथियारों का इस्तेमाल किया था। साथ ही तुर्की ने पाकिस्तान का खुलकर समर्थन किया था। लेकिन इन सब में आमिर खान और सितारे जमीन पर का क्या लेना देना? इस सवाल का जवाब हम अपनी रिपोर्ट में देते हैं।

Sitaare Zameen Par Boycott

दरअसल, आमिर खान कुछ समय पहले तुर्की गए थे। यहां उन्होंने तुर्की की पहली महिला (फर्स्ट लेडी) से मुलाकात की थी। इसके फोटो वीडियो भी सोशल मीडिया पर मौजूद हैं। यही सब वजह हैं कि लोग आमिर खान की फिल्म का विरोध कर रहे हैं और बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, तुर्की पर्यटन के सफल बहिष्कार के बाद... अब आमिर खान की नई आगामी फिल्म "सितारे ज़मीन पर" का बहिष्कार करने का समय आ गया है। आमिर ने तुर्की का दौरा किया और तुर्की के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी से मुलाकात की। तुर्की ने पाकिस्तान का समर्थन किया।

दूसरे यूजर ने लिखा, हम #BycottTurkey #BycottAzarbaijan की सराहना कर रहे हैं, अब समय आ गया है कि #BoycottSitaareZameenPar #SitaareZameenPar क्योंकि बॉलीवुड के पास भारत के लिए समय नहीं है। वह अपने पाकिस्तानी प्रशंसकों को चोट नहीं पहुंचा सकता। इन @*&#$ (यूजर ने गाली का प्रयोग किया) के लिए कोई सहानुभूति नहीं। अभिनेता/अभिनेत्री या किसी भी फिल्म का कोई समर्थन नहीं।

तीसरे यूजर ने लिखा, याद है जब आमिर खान तुर्की गए थे और तुर्की की प्रथम महिला से मिले थे? तो अब आप जानते हैं कि उनकी नवीनतम फिल्म सितारे ज़मीन पर क्या किया जाना है।

यही वजह है कि लोग अब आमिर खान की फिल्म का विरोध कर रहे हैं। साथ ही आमिर ने अभी तक न तो पहलगाम और न ही ऑपरेशन सिंदूर पर पाकिस्तान के खिलाफ कुछ कहा है। लोगों का रोष इसलिए भी आमिर खान के ऊपर ज्यादा है। अब देखना ये है कि लोगों का चलाया हुआ बायकॉट ऑपरेशन फिल्म की रिलीज और बॉक्स ऑफिस की कमाई पर चल पाता है या नहीं। हालांकि ये 20 जून के बाद ही पता चलेगा।

फिल्म में आमिर खान के साथ जेनिलिया डिसूज़ा, गुरपाल सिंह, डॉली अहलूवालिया और बृजेंद्र काला भी हैं। 'शुभ मंगल सावधान' फेम आर. एस. प्रसन्ना ने फिल्म डायरेक्ट की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+