घरेलू हिंसा: कोर्ट नहीं पहुंचे सिंगर हनी सिंह, वजह सुन जज ने कहा- कानून से ऊपर कोई भी नहीं, पेश हों

मुंबई, 28 अगस्त। पत्नी द्वारा लगाए गए घरेलू हिंसा मामले में बॉलीवुड सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह की आज (शनिवार) दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में पेशी थी। हालांकि हनी सिंह तो कोर्ट नहीं पहुंचे लेकिन उनके वकील ने न्यायाधीश से कहा कि वह अलगी सुनवाई में जरूर पेश होंगे। हनी सिंह के कोर्ट में पेश ना होने की वजह बताते हुए वकील ने कहा कि उनकी ठीक नहीं है इसलिए वह न्यायालय नहीं आ सकते। उन्होंने हनी सिंह को व्यक्तिगत पेशी से छूट देने की मांग करते हुए दिल्ली कोर्ट को आश्वासन दिया कि वह सुनवाई की अगली तारीख पर पेश होंगे।

Recommended Video

    Honey Singh दूसरी बार Court में नहीं हुए पेश, पत्नी ने लगाया है घरेलू हिंसा का आरोप | वनइंडिया हिंदी
    यो यो हनी सिंह को आज होना था पेश

    यो यो हनी सिंह को आज होना था पेश

    गौरतलब है कि मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने 'द प्रोटेक्शन ऑफ वुमन फ्रॉम डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट' के तहत दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में सिंगर के खिलाफ घरेलू हिंसा की याचिका दी थी। कोर्ट ने इस मामले में यो यो हनी सिंह को आज यानी 28 अगस्त को पेश होने का निर्देश दिया था लेकिन स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अब उनके वकील ने न्यायाल से व्यक्तिगत पेशी की छूट देने की मांग की है।

    3 सितंबर को पेश होने का निर्देश

    3 सितंबर को पेश होने का निर्देश

    हनी सिंह के वकील की अपील पर कोर्ट ने सिंगर की मेडिकल रिपोर्ट और आयकर रिटर्न की मांग करते हुए कहा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। इस पर हनी सिंह के वकील ने कहा कि वे जल्द से जल्द मेडिकल रिकॉर्ड और इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करेंगे। हनी सिंग की पेशी से छूट की मांग पर कोर्ट ने सिंगर को राहत देने से इनकार कर दिया है। दिल्ली कोर्ट ने यो यो हनी सिंह को सुनवाई की अगली तारीख 3 सितंबर को पेश होने का निर्देश दिया है।

    पत्नी ने लगाए थे नाजायज संबंध के आरोप

    पत्नी ने लगाए थे नाजायज संबंध के आरोप

    करीब 20 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी करने वाले हनी सिंह और शालिनी के बीच अब इतनी दूरियां आ गई हैं कि ये कपल अब साथ नहीं रहना चाहता। स्कूल के दिनों से ही हनी और शालिनी एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे जिसके बाद उन्होंने 23 जनवरी, 2011 को दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। शालिनी ने अपनी याचिका में सबसे बड़ा खुलासा ये किया कि हनी सिंह के कई महिलाओं के साथ नाजायज संबंध थे। शालिनी ने कहा कि 'ब्राउन रंग दे' गाने की शूटिंग के दौरान हनी सिंह एक लड़की के साथ सेक्सुअल रिलेशनशिप में रंगे हाथ पकड़े गए थे।

    पत्‍नी ने हरजाने में मांगे हैं 10 करोड़

    पत्‍नी ने हरजाने में मांगे हैं 10 करोड़

    शालिनी ने हनी सिंह के पिता यानी अपने ससुर पर भी कई संगीन आरोप लगाए है। साथ ही शालिनी ने हर्जाने के तौर पर 10 करोड़ की मांग की है। हनी सिंह से शालिनी ने हर्जाने मे तौर पर 10 करोड़ रुपये की मांग की है इसके अलावा हनी सिंह से घर के किराए के लिए 5 लाख रुपये महीना मांगा है। शालिनी ने अपनी शिकायत में ससुराल वालों का भी नाम लिया है। उन्होंने सास भूपिंदर कौर, ससुर सरबजीत सिंह और भाभी स्नेहा सिंह के खिलाफ भी अत्याचार का मामला दर्ज कराया है।

    यह भी पढ़ें: पत्नी के घरेलू हिंसा के आरोपों के बीच यो यो हनी सिंह ने शेयर किया पहला पोस्ट, किया ये ऐलान

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+