Covid 19: सिंगर सोनू निगम को हुआ कोरोना, पत्नी-बेटा भी संक्रमित, वीडियो शेयर करके कहा-'मर नहीं रहा हूं...'

मुंबई, 05 जनवरी। बॉलीवुड और टीवी के कई कलाकार कोरोना की चपेट में आ गए हैं। ताजा मामले में मशहूर सिंगर सोनू निगम और उनके परिवार को कोरोना हो गया है। सोनू ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके इस बात की जानकारी दी है, जिसमें उन्होंने बताया है कि उनको, उनकी पत्नी और उनका बेटा भी कोरोना संक्रमित निकले हैं।

मैं इस वक्त कोविड पॉजिटिव हूं: सोनू निगम

मैं इस वक्त कोविड पॉजिटिव हूं: सोनू निगम

सोनू ने अपने वीडियो में कहा है कि 'मैं इस वक्त कोविड पॉजिटिव हूं , काफी लोगों को पता है और काफी लोगों को नहीं भी पता है। मैं इस वक्त दुबई में हूं। दरअसल मुझे भुवनेश्वर में परफॉर्म करने और सुपर सिंगर सीजन 3 की शूटिंग के लिए भारत आना था , जिसके लिए मैंने अपना टेस्ट कराया, जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई, मैंने दोबारा से अपना टेस्ट कराया तो भी मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव ही निकली।'

' मैं मर नहीं रहा हूं , मेरा गला भी ठीक है'

' मैं मर नहीं रहा हूं , मेरा गला भी ठीक है'

सोनू ने कहा कि ' मैं मर नहीं रहा हूं ,मेरा गला भी ठीक है लेकिन मैं उन लोगों के लिए बुरा महसूस कर रहा हूं जिनका मेरी वजह से काफी नुकसान हो गया है। मैंने वायरल और खराब गले में भी प्रोग्राम किया है लेकिन ये उससे अलग है। मुझे लगता है कि हमें कोरोना के साथ जीना सीखना होगा।'

हर किसी को काफी सावधान रहने की जरूरत है

सोनू ने कहा कि 'हम तीसरे वेव में घिर रहे हैं, हर किसी को काफी सावधान रहने की जरूरत है। मुझे हमारे लिए बुरा लग रहा है क्योंकि अभी-अभी तो काम शुरू हुआ था लेकिन अब फिर से घर पर बिना काम के बैठना होगा।'

 'फिल्म निर्माताओं के लिए खेद है'

'फिल्म निर्माताओं के लिए खेद है'

गायक ने कहा कि 'मुझे थिएटर से जुड़े लोगों और फिल्म निर्माताओं के लिए भी खेद है। क्योंकि पिछले दो साल से काम प्रभावित हो रहा है। लेकिन उम्मीद है कि चीजें ठीक होंगी, हर किसी को काफी ध्यान देने की जरूरत है। फिलहाल मैं ठीक हूं।'

कई सितारे कोरोना की गिरफ्त में

कई सितारे कोरोना की गिरफ्त में

आपको बता दें कि टीवी क्वीन एकता कपूर भी कोरोना संक्रमित निकली थीं तो वहीं नकुल मेहता, प्रेम चोपड़ा, अर्जुन कपूर, करीना कपूर खान,अमृता अरोड़ा , दृष्टि धामी सहित कई सितारे कोरोना की गिरफ्त में हैं।

मंगलवार को कोविड के 50 हजार से ज्यादा नए मामले

कोरोना के बढ़ते केसों ने एक बार फिर से दहशत पैदा कर दी है। देश में मंगलवार को कोविड के 50 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए है। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, बिहार, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, केरल, गोवा, पंजाब और तेलंगाना के केसों को मिलाकर कोरोना के केसों ने 50,000 का आंकड़ा पार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+