Shaan ने यंग दिखने के लिए इस्तेमाल की एंटी-एजिंग क्रीम, फिर चेहरे का हो गया कुछ ऐसा हाल
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर शान ने अपने लुक्स से जुड़ा एक मजेदार किस्सा साझा किया। सिंगर ने एंटी-एजिंग क्रीम का इस्तेमाल किया था। लेकिन इसका कोई खास फायदा नहीं मिला।
Shaan Anti-Aging Cream: बॉलीवुड के मशहूर गायक शान ने अपनी शानदार आवाज से फैंस के दिलों में राज किया है। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट गानों को अपनी आवाज दी। वहीं बढ़ती उम्र में एक दम यंग दिखने को लेकर भी सिंगर चर्चा में रहते हैं।
जवान दिखने के लिए शान ने इस्तेमाल की क्रीम
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शान ने अपने बदलते लुक्स पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि यंग दिखने के लिए एक समय पर एंटी एजिंग क्रीम का भी इस्तेमाल किया था। लेकिन उम्मीद के मुताबिक इसका कोई खास असर उन्हें देखने को नहीं मिला।

चेहरे का हुआ ऐसा हाल
शान ने आगे बताया कि, मेरी स्कीन पूरी तरह से ऑयली है और इससे मेरे चेहरे पर दाने हो जाते हैं। इसके अलावा सिंगर आने यह भी बताया कि, लोग उनसे यंग दिखने की वजह पूछते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि, जब मैं अपनी पुरानी तस्वीरें देखता हूं तो मुझे पहले के मुताबिक अपने लुक में काफी बदलाव देखने को मिलते हैं।
यंग दिखने की सिंगर ने बताई वजह
बता दें कि शान काफी लंबे समय से बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर थे। उन्होंने 14 साल बाद हाल ही में शो मीका दी वोहती के साथ होस्टिंग में वापसी की। जिसमें मशहूर सिंगर मीका सिंह को उनका जीवनसाथी मिला। शो में शान ने युवा महसूस करने और इसके महत्व के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि, 'जवान दिखना जरूरी नही है बल्कि अपने अंदर यंग महसूस करना ज्यादा जरूरी है। मलायका और अर्जुन को देखें, आज उम्र कोई मुद्दा नहीं रह गई है। ऐसा इसलिए नहीं है कि आप फिट रह सकते हैं और फिट दिख सकते हैं।'












Click it and Unblock the Notifications