Sikandar Trailer: इंतजार हुआ खत्म, इस दिन आ रहा है 'सिकंदर' का ट्रेलर, सलमान खान का दिखेगा ऐसा रूप

Sikandar Trailer: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। फिल्म सिकंदर को लेकर लोगों के बीच एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है।

इस दिन आ रहा है 'सिकंदर' का ट्रेलर
लोग सलमान खान की इस फिल्म का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का टीजर लोगों को खूब पसंद आया था और अब लोग मूवी के ट्रेलर रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अब ये इंतजार भी जल्दी ही खत्म होने वाला है। फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का मेकर्स ने ऐलान कर दिया है।

Sikandar Trailer

'सिकंदर' की रिलीज डेट को लेकर नया पोस्ट

आपको बता दें कि नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म 'सिकंदर' की रिलीज डेट को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने फिल्म का नया पोस्टर भी शेयर किया है। इस नए पोस्टर में सलमान खान और रश्मिका मंदाना एक-दूसरे के बेहद करीब नजर आ रहे हैं और दोनों ही एक-दूसरे को बेहद प्यार से देख रहे हैं।

फिल्म का नया पोस्टर किया गया रिलीज

-फिल्म 'सिकंदर' के नए पोस्टर को शेयर करते हुए इसके ट्रेलर की रिलीज डेट लिखी गई है। इस पोस्ट के कैप्शन में भी फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट दे दी गई है। कैप्शन में लिखा गया है- इंतजार खत्म 'सिकंदर' का ट्रेलर 23 मार्च 2025 को रिलीज किया जाएगा। इस ईद 'सिकंदर' आ रहा है। 'सिकंदर' 30 मार्च 2025 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही है।

-फिल्म 'सिकंदर' के ट्रेलर की रिलीज डेट आते ही फैंस बहुत एक्साइटेड हो गए हैं और इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'सिकंदर' में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना रोमांस करती नजर आएंगी।

ईद 2025 पर रिलीज होगी 'सिकंदर'

-पहले कहा जा रहा था कि ये फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होगी, पर कंफर्म डेट को लेकर बड़ा ही कन्फ्यूजन चल रहा था। वहीं मेकर्स ने भी फिल्म के टीजर से लेकर ट्रेलर और पोस्टर्स में बस यही मेंशन कर रखा है किये मूवी ईद 2025 पर रिलीज होगी।

-बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सोर्स ने बताया है कि 'सिकंदर' की रिलीज डेट तय हो गई है। ये फिल्म आगामी 30 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स को भरोसा है कि ये रिलीज के लिए सही दिन है। ईद से ठीक एक दिन पहले फिल्म को रिलीज करने का फैसला किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+