सिद्धार्थ शुक्ला की मौत की खबर सुनकर एक्स गर्लफ्रेंड शेफाली जरीवाला को लगा गहरा सदमा, जानें क्या कहा?
मुंबई, 02 सितंबर। बिग बॉस विनर और टीवी के मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की हार्ट अटैक से गुरुवार को मौत हो गई है। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर हर कोई सदमे में है। सुपरस्टार और बिग बॉस के होस्ट सलमान खान ने भी सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर शोक व्यक्त किया है। वहीं सिद्धार्थ की एक्स गर्लफ्रेंड शेफाली जरीवाला इस खबर से बड़ा सदमा लगा है। सिद्धार्थ को याद करते हुए उन्होंने एक भावुक पोस्ट लिखी है।

सेफाली ने सिद्धार्थ की एक तस्वीर शेयर कर श्रद्धांजलि दी
एक्स गर्लफ्रेंड शेफाली जरीवाला को ये खबर सुनकर यकीन नहीं हो रहा। सिद्धार्थ इस दुनिया को छोड़कर जा चुके हैं ये उनका मन मानने को तैयार ही नहीं है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सिद्धार्थ की एक तस्वीर शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

शेफाली जरीवाला ने बोली तुम बहुत याद आओगे
शेफाली जरीवाला ने कहा- अब भी यकीन नहीं हो रहा है कि सिद्धार्थ अब इस दुनिया में नहीं हैं। उन्होंने कहा, "मेरी उनके साथ कई सारी यादें जुड़ी हुई हैं। ये यकीन कर पाना बहुत मुश्किल है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर सिद्धार्थ की एक तस्वीर शेयर कर लिखा, 'RIP मेरे दोस्त। तुम बहुत याद आओगे।

शेफाली जरीवाला सिद्धार्थ शुक्ला के साथ रिलेशनशप में थीं
बता दें एक समय ऐसा था जब शेफाली जरीवाला सिद्धार्थ शुक्ला के साथ रिलेशनशप में थीं। शेफाली और सिद्धार्थ शुक्ला करीब 10-12 साल पहले रिलेशनशिप में थे लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए। शेफाली ने बाद में पराग त्यागी से शादी कर ली दोनों का यह रिश्ता 'बिग बॉस 13' के दौरान चर्चा में आया जब सिद्धार्थ पहले से ही शो में थे और शेफाली की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई। आज शेफाली अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं और सिद्धार्थ की अच्छी दोस्त बनी रहीं।

सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने करियर के बारे में बोली थी ये बात
बता दें सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार ने कहा उनका बेटा सामान्य था उसे कोई परेशानी नहीं थी। उन्होंने कहा वे नहीं चाहते कि एक्टर की मौत को लेकर अफवाह उड़े। सिद्धार्थ शुक्ला उत्तर प्रदेश के शहर इलाहाबाद के रहने वाले थे। सिद्धार्थ ने सिविल इंजीनियर की पढ़ाई की है। उन्होंने सेंट जेवियर्स स्कूल फोर्ट में अपनी पढ़ाई की है। सिद्धार्थ ने इंटीरियर डिजाइनिंग का भी कोर्स किया है। उनकी दो बड़ी बहनें भी हैं। वो बिजनेसमैन बनना चाहते थे लेकिन उनकी मां चाहती थीं कि वो मॉडनिंग करें। मॉडलिंग की दुनिया से वो एक्टिंग की दुनिया में आए और खूब पॉपुलर हुए। बालिका बधू समेत अन्य धारावाहिक में जहां वो अपने किरदार के नाम से पॉपुलर हुए वहीं बिग बॉस में आने और विनर बनने के बाद फैंस उनके नाम से उन्हें जानने लगे। सिद्धार्थ ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि बिग बॉस से सिद्धार्थ शुक्ला नाम को पहचान मिली। खैर एक्टर की ये सब बातें अब महज यादें बन कर रह गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications