Sidharth Shukla Net Worth: इन लग्जरी गाड़ियों के शौकीन थे सिद्धार्थ शुक्ला, अपने पीछे छोड़ गए बेशुमार दौलत
बिग बॉस सीजन 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला ने इतने कम वक्त में अपना नाम कमाया। इतने कम वक्त में उन्होंने कई फिल्में और टीवी शोज में काम किया।
Sidharth Shukla Net Worth: टीवी के जाने माने अभिनेता और बिग बॉस सीजन 13 के विजेता रहे सिद्धार्थ शुक्ला की मौत की खबर से सबको एक बड़ा झटका लगा था। वह उस वक्त अपने करियर के पीक पर थे। लेकिन महज 40 की उम्र में उन्होंने हम सबको अलविदा कह दिया। अगर वह आज जिंदा होते तो, 12 दिसंबर 2022 को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे होते। वह भले ही अब इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन उन्होंने इतने कम वक्त में कड़ी मेहनत के बल पर काफी शोहरत हासिल कर ली।

सिद्धार्थ शुक्ला थे करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक
सिद्धार्थ शुक्ला टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता थे। उन्होंने कड़ी मेहनत के बल पर एक मुकाम हासिल किया था। साल 2008 में मशहूर सीरियल 'बाबुल का आंगन छूटे ना' से उन्होंने एक्टिंग में कदम रखा था। जिसके बाद वह दिल से दिल तक, बालिका वधू , फीयर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी में नजर आए। टीवी सीरियल से ब्रेक लेकर वह बिग-बॉस के 13 सीजन में दिखाई दिए। जिससे उनको एक अलग पहचान मिली। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, महज 40 की उम्र में सिद्धार्थ शुक्ला कई करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक थे?

अपने पीछे छोड़ गए इतनी दौलत
एक्टर के लुक्स और उनके अभिनय पर मरने वालों की तादात करोड़ों में थी. महज 40 की उम्र में एक्टर के पास करोड़ों की संपत्ति थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धार्थ शुक्ला लगभग 8.80 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक थे। इसके अलावा वह कुछ टीवी ऐड से भी पैसा कमाते थे।

हर महीने थी इतनी कमाई
सिद्धार्थ शुक्ला के हर महीने की कमाई की बात करें, तो रिपोर्ट के मुताबिक दावा किया जाता है कि, वह लगभग 10 लाख रुपये कमाते थे। उस वक्त उनके करियर का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा था। तभी उन्होंने एक मुंबई में स्थित एक आलीशान घर खरीदा था।

लग्जरी गाड़ियों के शौकीन थे सिद्धार्थ
सिद्धार्थ शुक्ला ने निधन से पहले मुंबई में एक शानदार घर खरीदा था। जिसकी कीमत लाखों में है। इसके अलावा वह लग्जरी गाड़ियों के भी शौकीन थे। उनके पास Harley-Davidson Fat Bob Motorcycle, BMW X5 जैसी कार और बाइक्स थीं। बताया जाता है इस कार की कीमत करीब 76.50 लाख रुपए से 88 लाख रुपए की है। इसके अलावा सिद्धार्थ शुक्ला बाइक राइड के भी शौकीन थे।

ऐसे हुई थी सिद्धार्थ शुक्ला की मौत
सिद्धार्थ शुक्ला जब अपने करियर के पीक पर थे तो वह अचानक इस दुनिया को अलविदा कह गए। जी हां, महज 40 की उम्र में उनकी हार्ट हटैक से मृत्यू हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धार्थ शुक्ला ने देर रात कोई दवाई खाई थी जिसके बाद वह सोए और फिर कभी नहीं उठे। बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया था और डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि की थी।












Click it and Unblock the Notifications