मुंबई एयरपोर्ट पर सिद्धार्थ मल्होत्रा को आया तेज गुस्सा, आखिर क्यों पैपराजी पर भड़क गए एक्टर

मुंबई एयरपोर्ट पर सिद्धार्थ मल्होत्रा गुस्से में नजर आए। वह पैपराजी पर फोटो लेने के दौरान भड़क भी गए थे।

मुंबई, 2 अगस्तः बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी पिछले काफी समय से सुर्खियों में छाए हुए हैं। सिद्धार्थ और कियारा दोनों ही अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। लोग दोनों के रिलेशनशिप को लेकर गॉसिप करते रहते हैं। फिलहाला सिद्धार्थ और कियारा बीती रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जहां दोनों एक जैसे लुक में नजर आ रहे थे। सोशल मीडिया पर कियारा और सिद्धार्थ के एयरपोर्ट के वीडियोज और फोटोज तेजी से वायरल हो रहे हैं और लोग इन्हें काफी पसंद भी कर रहे हैं। हालांकि एयरपोर्ट पर सिद्धार्थ थोड़ा गुस्से में नजर आए। वह पैपराजी पर फोटो लेने के दौरान भड़क भी गए थे।

सिद्धार्थ और कियारा की दिख रही थी ट्विनिंग

सिद्धार्थ और कियारा की दिख रही थी ट्विनिंग

आपको बता दें कि मुंबई एयरपोर्ट पर सिद्धार्थ और कियारा का लुक एकदम एक जैसा लग रहा था। दोनों ट्विन करते नजर आ रहे थे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं फोटोज में साफ देखा जा सकता है कि सिद्धार्थ ने सफेद टी शर्ट के साथ ब्लैक जैकेट, ब्लैक पैंट और वाइट शूज पहने हुए थे। वहीं कियारा ने लॉन्ग ब्लैक टीशर्ट के साथ बैल्क लोअर और शूज कैरी किए थे।

वीडियो में सिद्धार्थ का गुस्सा आया नजर

पैपराजी विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट जो वीडिया शेयर किया है, उसे देखकर लग रहा है कि सिद्धार्थ पैपराजी को देख भड़क गए हैं और उन्हें बार बार फोटोज क्लिक करने के लिए मना कर रहे हैं। वहीं वीडियो में देखा जा सकता है कि कियारा बार बार सिद्धार्थ के गुस्से को शांत करने की कोशिश कर रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कियारा का था बर्थडे सेलिब्रेशन

कियारा का था बर्थडे सेलिब्रेशन

गत 31 जुलाई को कियारा आडवाणी का जन्मदिन था और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कियारा ने अपना जन्मदिन सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ मनाया था। खबर है कि ये कपल इस खास मौके पर दुबई में मौजूद था। हालांकि दोनों ने ये बात लोगों से छुपाकर रखी है और कोई सोशल मीडिया पोस्ट भी शेयर नहीं किया है।

ब्रेकअप की उड़ी थी अफवाह

ब्रेकअप की उड़ी थी अफवाह

आपको बता दें कि कुछ समय पहले खबर थी कि सिद्धार्थ और कियारा का ब्रेकअप हो गया है लेकिन अचानक ही वह दोनों फिर से साथ में नजर आने लगे। पार्टीज से लेकर फिल्म स्क्रीनिंग तक सिद्धार्थ और कियारा के वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने ब्रेकअप की अफवाहों को झूठा करार दे दिया है। जानकारी के अनुसार फिल्म 'शेरशाह' में सिद्धार्थ और कियारा ने एकसाथ काम किया था। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था।

इन फिल्मों में आएंगे नजर

इन फिल्मों में आएंगे नजर

सिद्धार्थ मल्होत्रा रोहित शेट्टी की 'इंडियन पुलिस फोर्स' में जल्द ही नजर आने वाले हैं। इसके अलावा सिद्धार्थ जल्द ही फिल्म 'योद्धा' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ दिशा पाटनी की जोड़ी होगी। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा, नेशनल क्रश के नाम से मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म 'मिशन मजनू' में भी लीड रोल निभाएंगे। वहीं कियारा आडवाणी 'भेड़िया' और 'मिस्टर लेले' फिल्म में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा कियारा बाहुबली फेम एक्टर प्रभास के साथ एक अपकमिंग प्रोजेक्ट में दिखाई देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+