Sidharth Malhotra के पास है महंगी गाड़ियां, एक फिल्म के लिए चार्ज करते हैं मोटी फीस, जानें टोटल नेटवर्थ
Sidharth Malhotra Birthday: बॉलीवुड के हैंडसम हंक सिद्धार्थ मल्होत्रा फैंस के फेवरेट स्टार में से हैं। उन्होंने अपना करियर स्टूडेंट ऑफ द ईयर से शुरू किया था। इसके बाद एक से बढ़कर एक फिल्में दी। आज सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में शुमार हैं। 16 जनवरी को सिद्धार्थ मल्होत्रा अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में जानते हैं कि उनकी कुल कितनी नेटवर्थ है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा की पहली फिल्म ही ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसके बाद उन्होंने एक विलेन,शेरशाह, जेंटलमैन, इत्तेफाक और जबरिया जोड़ी जैसी फिल्मों से बड़े पर्दे पर धमाल मचाया। हालांकि यहां तक पहुंचना उनके लिए इतना आसान नहीं था। शुरुआत में उन्होंने मॉडलिंग की थी और इसके बाद सपनों के शहर मुंबई एक्टिंग में अपनी किस्मत आजमाने आए थे।

काफी स्ट्रगल के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा ने करण जौहर की फिल्म 'माय नेम इज खान'में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था और आज वह सक्सेसफुल एक्टर हैं। रिपोर्ट की मानें तो सिद्धार्थ की 85 करोड़ रुपये नेटवर्थ है। एक फिल्म के लिए वह 15-20 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं।
ये भी पढ़ें: Kiara Advani Net Worth: जानें कितनी पढ़ी-लिखी हैं कियारा आडवाणी, करोड़ों की संपत्ति कहीं उड़ा न दे आपके होश
इसके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा ब्रांड एंडोर्समेंट से भी मोटी कमाई करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए लगभग 3 करोड़ रुपये और हर महीने 1-1.4 करोड़ रुपये कमाते हैं। वहीं मुंबई में उनका आलीशान घर है जिसमें वह अपनी पत्नी कियारा आडवाणी के साथ रहते हैं। जिसकी कीमत 70 करोड़ रुपये बताई जाती है। कपल ने ये घर अपनी शादी के बाद खरीदा था।
सिद्धार्थ मल्होत्रा को लग्जरी गाड़ियों का भी शौंक है। उनके कार कलेक्शन में रेंज रोवर, एसयूवी, मर्सिडीज बेंज एमएल 350 शामिल है। कुल मिलाकर सिद्धार्थ काफी लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार फिल्म 'योद्धा'और वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स'में देखा गया था। हालांकि इन्हें काफी पसंद किया था। खबरों की मानें तो वह अपनी अगली फिल्म परम सुंदरी में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ जाह्नवी कपूर स्क्रीन शेयर करेंगी। ये फिल्म इस साल 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें: Sidharth-Kiara: शादी के बाद पहली दिवाली पर पत्नी कियारा पर प्यार लुटाते दिखे सिद्धार्थ मल्होत्रा, देखें तस्वीर












Click it and Unblock the Notifications