Kiara Advani Net Worth: जानें कितनी पढ़ी-लिखी हैं कियारा आडवाणी, करोड़ों की संपत्ति कहीं उड़ा न दे आपके होश
Kiara Advani Education: गूगल ने साल 2023 की सर्च लिस्ट जारी की है जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का नाम टॉप पर है। लोगों नो गूगल में सबसे ज्यादा कियारा आडवाणी के बारे में सर्च किया है। कहा जा सकता है कि लोगों ने गूगल से कियारा आडवाणी को लेकर तरह तरह के सवाल पूछे हैं। आपको बता दें कि साल 1991 में मुंबई में जन्मी कियारा आडवाणी का असली नाम आलिया आडवाणी है लेकिन फिल्मों में करियर शुरू करने से पहले ही कियारा ने अपना नाम बदल लिया था। इसके बाद फिल्मी करियर ने उनकी किस्मत ऐसी बदली कि आज वह करोड़ों की संपत्ति की मालकिन बन गई हैं।
साल 2014 में शुरू किया था फिल्मी करियर
कियारा आडवाणी ने साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'फुगली' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। इस फिल्म के बाद कियारा ने 'एमएस धोनी' की बायोपिक से लेकर 'कबीर सिंह' और 'शेरशाह' जैसी सुपरहिट हिट फिल्मों में काम किया है। गूगल सर्च 2023 की लिस्ट में टॉप पर आने वाली एक्ट्रेस कियारा की कुल संपत्ति और पढ़ाई के बारे में जानते हैं।

मॉडलिंग से करती हैं करोड़ों की कमाई
कियारा आडवाणी ने हिंदी सिनेमा के साथ साथ तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है। वह एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ साथ एक शानदार मॉडल भी हैं। फिल्मों में आने से पहले कियारा मॉडलिंग करती थीं। वह आज भी मॉडलिंग से करोड़ों की कमाई कर लेती हैं। इसके अलावा वह कई ब्रांड को भी एंडोर्स करती हैं। इससे उन्हें काफी मोटी कमाई होती है।
मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन की डिग्री
कियारा आडवाणी ने मुंबई के कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल में पढ़ाई की है। बाद में उन्होंने जय हिंद कॉलेज में एडमिशन लिया था, जहां से उन्होंने मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की है। कियारा आडवाणी का नाम फिल्मों में आने से पहले आलिया था लेकिन सलमान खान ने उन्हें नाम बदलने का सुझाव दिया था। दरअसल उस समय तक आलिया भट्ट ने बॉलीवुड में अपनी अच्छी खासी पहचान बना ली थी।
सालाना कमाती हैं 5 करोड़ रुपए
आपको बता दें कि कियारा आडवाणी फिल्मों के साथ साथ विज्ञापनों की शूटिंग को लेकर भी काफी बिजी रहती हैं। इस समय कियारा 6 ब्रांड्स को एंडोर्स कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह एक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए एक करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। वहीं एक फिल्म के लिए कियारा 3 से 4 करोड़ रुपए तक की फीस लेती हैं। जानकारी के अनुसार कियारा आडवाणी हर महीने लगभग 40 से 45 लाख रुपये की कमाई करती हैं और उनकी सालाना कमाई करीब 5 करोड़ रुपये से ज्यादा है। कियारा आडवाणी इस समय करीब 40 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं।
मुंबई में है आलीशान अपार्टमेंट
फरवरी 2023 में ही कियारा आडवाणी ने अपने बॉयफ्रेंड बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के संग शादी की है। शादी के बाद से लोग कियारा को लेकर और कई तरह की बातें गूगल पर सर्च करने लगे हैं। सिद्धार्थ से शादी करने से पहले तक कियारा मुंबई के प्लैनेट गोदरेज टावर में रहती थीं। ये उनका अपना अपार्टमेंट है। उनके इस आलीशान और लग्जीरियस अपार्टमेंट की कीमत 15 करोड़ रुपये के आसपास है। कियारा को महंगी गाड़ियों का भी काफी शौक है। उनके पास 80 लाख की बीएमडब्ल्यू एक्स5, 75 लाख की बीएमडब्ल्यू 530डी और 60 लाख की मर्सिडीज बेंज कार हैं।












Click it and Unblock the Notifications