सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी बने पापा-मम्मी, एक्ट्रेस ने प्यारी सी बेटी को दिया जन्म
Sidharth Malhotra And Kiara Advani: बॉलीवुड की खूबसूरत कपल एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के घर में किलकारियां गूंज उठी हैं। एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। 2023 में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शादी के बंधन में बंधी कियारा आडवानी ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर 2025 की शुरूआत में अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए शेयर की थीऔर आज वो दिन आ गया जब सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी पापा-मम्मी बन गए हैं।
हालांकि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवानी ने अभी तक ऑफिसियली ये खुशखबरी शेयर नहीं की है।सेलिब्रिटी पैपराजी अकाउंट विरल भयानी ने मंगलवार को एक पोस्ट शेयर जिसमें कियारा आडवाणी के मां बनने की जानकारी शेयर की गई है। सिद्धार्थ और कियारा की प्यारी सी फोटो पर दिल शेयर करते हुए बेबी गर्ल होने की बात शेयर की है। खबरों के मुताबिक, दंपति ने एक बच्ची का स्वागत किया है और मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

सूत्रों के हवाले से आई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कियारा ने बेटी का जन्म मुंबई के रिलायंस अस्पताल में दिया है। कियारा मल्होत्रा की नॉरमल डिलीवरी हुई है।
फरवरी 2025 में, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर घोषणा की कि वे एक साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बेबी मोज़े पकड़े हुए अपनी एक तस्वीर साझा की और इसे कैप्शन दिया, "हमारे जीवन का सबसे बड़ा उपहार... जल्द ही आ रहा है"।
कैसे और कहां हुआ था सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा को प्यार?
सिद्धार्थ और कियारा पहली बार एक पार्टी में मिले थे और फिर उनका रोमांस शेरशाह के सेट पर परवान चढ़ा। लंबे समय तक दोनों का अफेयर रहा लेकिन दंपति ने अपने रिश्ते को सीक्रेट रखा। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री वास्तविक जीवन में भी जारी रही। इन्होंने अपना रिश्ता दुनिया की नजरों से तब तक बचाए रखा जब तक उन्होंने शादी नहीं कर ली। 7 फरवरी, 2023 को, उन्होंने जैसलमेर, सूर्यगढ़ पैलेस में एक रोमांटिक और निजी समारोह में शादी की और फैंस को सरप्राइज कर दिया था।
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दोनों ही अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर व्यस्त हैं। कियारा जहां एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म में दिखाई देंगी, वहीं सिद्धार्थ रोमांटिक कॉमेडी में नजर आएंगे।
कियारा आडवाणी की अपकमिंग फिल्म
कियारा आडवाणी जल्द ही 'वॉर 2' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर जैसे बड़े सितारे भी होंगे। यह एक्शन और थ्रिल से भरपूर फिल्म 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खबरों के अनुसार, प्रेग्नेंसी के कारण कियारा ने कुछ अन्य प्रोजेक्ट्स से किनारा कर लिया है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्म
सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी अगली फिल्म 'परम सुंदरी' को लेकर चर्चा में हैं। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें उनके साथ जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में होंगी।












Click it and Unblock the Notifications