क्या ड्रग एडिक्ट थे सिद्धार्थ शुक्ला, हार्ट अटैक की मानी जा रही है एक वजह?
मुंबई, सितंबर 02: खुशहाल जिंदगी और फिट बॉडी के मालिक एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की हार्ट अटैक से 40 साल की उम्र में मौत हो गई। सिद्धार्थ शुक्ला टीवी जगत का काफी जाना माना नाम है। आज उनके निधन से हर कोई सदमे में है। सिद्धार्थ शुक्ला इलाहाबाद से हैं। सिद्धार्थ ने सिविल इंजीनियर की पढ़ाई की है। उन्होंने सेंट जेवियर्स स्कूल फोर्ट में अपनी पढ़ाई की है। सिद्धार्थ ने इंटीरियर डिजाइनिंग का भी कोर्स किया है। उनकी दो बड़ी बहनें भी हैं।

सिद्धार्थ को शुरू से ही एथलेटिक्स और स्पोर्ट्स का काफी शौक था
सिद्धार्थ को शुरू से ही एथलेटिक्स और स्पोर्ट्स का काफी शौक था। वह अपने स्कूल के समय में टेनिस और फुटबॉल टीम का हिस्सा थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हालाकि एक समय ऐसा भी आया था, जब सिद्धार्थ को रिहैब सेंटर भेजने के लिए कहा गया था। कहा जाता है कि सिद्धार्थ शुक्ला काफी नशे में रहने लगे थे। जिससे उन्हें गुस्सा आता है और वो उस गुस्से पर काबू नहीं रख पाते हैं।

सिद्धार्थ शुक्ला को बहुत गुस्सा आता था
सिद्धार्थ अपनी लत छोड़ने के लिए करीब 2 साल से रिहैब सेंटर का सहारा ले पड़ा था। सिद्धार्थ शुक्ला को बहुत गुस्सा आता था। जिसके कारण कहा जाता है कि 'दिल से दिल तक' शो के दौरान उनका अपनी ही टीम से काफी विवाद भी हुआ था। उनकी को एक्टर रहीं रश्मि देसाई के साथ शूटिंग के दौरान सिद्धार्थ के खिलाफ गैंग लॉच के कई आरोप भी लगाए थे। जिसके बाद उन्हें शो से बाहर कर दिया गया था।
Recommended Video

सिद्धार्थ शुक्ला का कई एक्ट्रेस के साथ अफेयर रहा
सिद्धार्थ शुक्ला का कई एक्ट्रेस के साथ अफेयर रहा है और वह टेलीविजन उद्योग में कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़े रहे हैं। इसमें आरती सिंह, रश्मि देसाई, शेफाली जरीवाला और स्मिता बंसल के नाम शामिल हैं। सिद्धार्थ शुक्ला डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा में भी नजर आए थे। सिद्धार्थ ने शो में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था। सिद्धार्थ को 2014 में धर्मा प्रोडक्शंस में तीन फिल्मों का ऑफर मिला था। सिद्धार्थ 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' में आलिया भट्ट और वरुण धवन के साथ नजर आए थे।

सिद्धार्थ को टीवी सीरियल बालिका वधु से पॉपुलैरिटी मिली
फिल्म में सिद्धार्थ के अभिनय की सभी ने सराहना की। फिल्म में सिद्धार्थ आलिया भट्ट के मंगेतर की भूमिका में नजर आए थे। 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' में सिद्धार्थ शुक्ला के अभिनय को काफी सराहा गया था। उनके अच्छे काम के लिए उन्हें कई पुरस्कारों से भी नवाजा गया था। सिद्धार्थ को टीवी सीरियल बालिका वधु से पॉपुलैरिटी मिली थी। इसके अलावा वे बिग बॉस 13 के विजेता भी थे।












Click it and Unblock the Notifications