दुनिया छोड़ चुके हैं Bigg Boss में नजर आए ये 6 सेलेब्स, दो कंटेस्टेंट ने किया सुसाइड

मुंबई, 8 सितंबर। बिग बॉस 13 के विनर और मशहूर एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला अब हमारे बीच नहीं हैं। बीते सप्ताह गुरुवार की सुबह 40 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था। सिद्धार्थ का जाना मनोरंजन इंडस्ट्री के लिए बड़ा सदमा तो था ही, इसके अलावा उनके फैंस के लिए भी यह खबर किसी बुरे सपने से कम नहीं थी। टीवी सीरियल से सिद्धार्थ शुक्ला घर-घर फेमस तो थे ही लेकिन बिग बॉस 13 में आने के बाद उनकी लोकप्रियता में चार गुना इजाफा हुआ।

सिद्धार्थ शुक्ला

सिद्धार्थ शुक्ला

टीवी के सबसे विवादित और चर्चित शो बिग बॉस के सीजन 13 में सिद्धार्थ शुक्ला ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। एक्ट्रेस शहनाज गिल के साथ उनकी केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया, ऐसी भी खबरें सामने आई थी कि दोनों शादी करने वाले थे। सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद से शहनाज गिल की हालत ठीक नहीं है, वह गहरे सदमे में हैं। बिग बॉस से सिद्धार्थ को नेम, फेम, पैसा मिला लेकिन उनके अलावा कई ऐसे भी कंटेस्टेंट थे जिन्होंने नाम तो कमाया लेकिन अब वह इस दुनिया में नही हैं।

प्रत्यूषा बनर्जी

प्रत्यूषा बनर्जी

सिद्धार्थ शुक्ला के साथ टीवी सीरियल 'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी भी आज हमारे बीच नहीं हैं। बिग बॉस-7 में हिस्सा ले चुकीं प्रत्यूषा बनर्जी की 1 अप्रैल, 2016 को मौत हो गई थी। प्रत्यूषा बनर्जी ने बिग बॉस में दर्शकों का काफी मनोरंजन किया, साथ ही फैंस को भी उनके बारे में जानने का मौका मिला था। प्रत्यूषा की मौत की वजह आज भी एक पहेली है।

स्वामी ओम

स्वामी ओम

बिग बॉस के सबसे चर्चित और विवादित कंटेस्टेंट्स में से एक स्वामी ओम भी अब इस दुनिया में नही हैं। स्वामी ओम अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी विवादों में रहे जिसके बाद उन्हें बिग बॉस 10 में आने का मौका मिला। स्वामी ओम की हरकतों से बीबी हाउस में रहने वाले अन्य कंटेस्टेंट्स का रहना मुश्किल हो गया था, खुद शो के होस्ट सलमान खान से भी उनकी बहस हो चुकी थी। इसी साल स्वामी ओम कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे, लेकिन ठीक होने के बाद उनके आधे पैरालेसिस हो गया था। लंबे वक्त तक बीमार रहने के बाद फरवरी, 2022 में उनका निधन हो गया था।

जेड गुडी

जेड गुडी

बिग बॉस के इंटरनैशनल वर्जन बिग ब्रदर में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के साथ नजर आ चुकीं हॉलीवुड स्टार जेड गुडी भी इंडियन वर्जन बिग बॉस फैमिली का हिस्सा रह चुकी हैं। जेड गुडी ने शिप्ला पर नस्लीय टिप्पणी की थी जिसके बाद वह विवादों में आ गई थीं। जेड गुडी ने बिग बॉस से सीजन 2 में हिस्सा लिया जिसे शिल्पा शेट्टी ही होस्ट कर रही थीं। हालांकि जेड गुडी बिग बॉस 2 की ट्रॉफी तो नहीं जीत सकीं लेकिन भारत में उन्होंने काफी नाम कमाया। जेड गुडी कैंसर से पीड़ित थीं और 27 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था।

सोमदास चित्तनूर

सोमदास चित्तनूर

बिग बॉस मलयालम में नजर आ चुके जाने माने मलयाली सिंगर सोमदास चित्तनूर भी अब हमारे बीच नहीं है। उन्होंने साल 2008 में बिग बॉस शो में कंस्टेस्टेंट के तौर पर भाग लिया था। शो में उन्होंने काफी सुर्खियां बंटोरी थीं। सोमदास चित्तनूर भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे जिसकी वजह से उन्होंने 31 जनवरी 2021 को सिर्फ 42 साल कि उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।

जयश्री रमैया

जयश्री रमैया

बिग बॉस कन्नड़ की कंटेस्टेंट रह चुकीं जयश्री रमैया ने 29 साल की उम्र में खुद अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली थी। कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस जयश्री रमैया अपने ग्लैमर को लेकर सुर्खियों में रहती थीं, बिग बॉस में भी उन्होंने अपनी हुस्न का जलवा बिखेरा था। खबरों की मानें तो जयश्री लंबे वक्त से डिप्रेशन से गुजर रही थीं, उन्होंने इस साल 26 जनवरी को बेंगलुरु स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

यह भी पढ़ें: दिल से भी 'बिग बॉस' थे सिद्धार्थ शुक्ला, लॉकडाउन में 'आनंदी' के परिजनों की पैसे भेजकर की थी मदद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+