दिल से भी 'बिग बॉस' थे सिद्धार्थ शुक्ला, लॉकडाउन में 'आनंदी' के परिजनों की पैसे भेजकर की थी मदद
मुंबई, 03 सितंबर: टीवी एक्टर और बिग बॉस फेम सिद्धार्थ शुक्ला हमारे बीच नहीं रहे। गुरुवार को उनका दिल को दौरा पड़ने से निधन हो गया। आज शुक्रवार को उनका मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट पर ब्रह्मकुमारी रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस पहले उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके परिवार के लोगों सहित उनके दोस्त और फैंस की काफी भीड़ देखने को मिली थी। बेटे को अंतिम विदाई देने वाली मां का हाल काफी बुरा था। वो अपने बेटे को खोने के गम से पूरी तरह से बिखर चुकी थी। साथ ही वहां मौजूद सभी लोगों की आंखे नम थी। वहीं अब टीवी सीरियल 'बालिका वधू' में साथ काम कर चुकीं दिवगंत टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी के पिता शंकर बनर्जी ने खुलासा करते हुए बताया कि सिद्धार्थ शुक्ला ने उनकी लॉकडाउन में दौरान आर्थिक मदद की थी।
Recommended Video

पूरी तरह से टूटी शिव और आनंदी की जोड़ी
साल 2008 में प्रसारित हुआ टीवी सीरियल 'बालिका वधू' लोगों का पसंदीदा शो में से एक था। इस सीरीयल से प्रत्युषा बनर्जी और सिद्धार्थ शुक्ला को काफी फेम मिला था, उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया जाने लगा था, लेकिन नियती कुछ और थी, आज ये दोनों ही एक्टर दुनिया को अलविदा कर चुके हैं। प्रत्युषा बैनर्जी ने 1 अप्रैल, 2016 को 5 साल पहले सुसाइड कर किया था। वहीं अब 01 सितंबर को सिद्धार्थ शुक्ला अचानक हमारे बीच में नहीं रहे।

लॉकडाउन में भेजे थे सिद्धार्थ ने पैसे
सिद्धार्थ शुक्ला को 'बालिका वधु' सीरियल में शिवराज शेखर के किरदार से सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली थी। दिवंगत एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी के इस सीरियल में आनंदी का किरदार निभाया था। गुरुवार को सिद्धार्थ की मौत के बाद प्रत्युषा के पिता शंकर बनर्जी ने खुलासा करते हुए बताया कि कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान सिद्धार्थ ने उन्हें और उनकी पत्नी को जबरदस्ती 20,000 रुपए भेजे थे और उनके हालचाल भी जाना था।

मैं उसे अपना बेटा मानता था: शंकर बनर्जी
प्रत्युषा बनर्जी के पिता ने आजतक को दिए अपने इंटरव्यू में बताया कि सिद्धार्थ उनसे साल 2016 में प्रत्युषा की मौत के बाद से लगातार उनके परिवार के टच में थे। शंकर ने कहा कि सिद्धार्थ अक्सर उनसे व्हाट्सएप पर पूछते थे कि क्या वह उनकी कुछ मदद कर सकता हैं। वहीं सिद्धार्थ के निधन पर दुख जताते हुए शंकर बनर्जी ने कहा कि मुझे समझ नहीं आया कि यह सब कैसे हो गया। मैं उसे अपना बेटा मानता था।

अंकल, आंटी आपको कुछ हेल्प चाहिए?
वहीं आगे बताते हुए शंकर बनर्जी ने कहा कि बालिका वधू के दौरान सिद्धार्थ और प्रत्यूषा अच्छे दोस्त बन गए थे। वह घर भी आता था। प्रत्यूषा की मौत के बाद कई लोगों ने सिद्धार्थ के साथ रिलेशनशिप के बारे में बात की थी, जिसके बाद सिद्धार्थ ने घर आना बंद कर दिया था। हालांकि वो अक्सर मुझसे व्हाट्सएप पर मैसेज के करके हालचाल पूछता था। एक्ट्रेस के पिता ने बताया कि इस लॉकडाउन के दौरान सिद्धार्थ मुझे लगातार मैसेज करता था। मुझे उसका आखिरी मैसेज कुछ महीने पहले मिला था। वो मैसेज में बस यह पूछता था कि अंकल, आंटी आपको कुछ हेल्प चाहिए?', 'आप लोग ठीक तो हो ना?' ?', 'मैं कुछ हेल्प कर सकता हूं?'

'मैंने अपना एक बेटा खो दिया'
इसी के साथ आगे बात करते हुए प्रत्यूषा के पिता ने कहा लॉकडाउन के दौरान सिद्धार्थ ने उनको जबरन 20 हजार रुपए भेजे थे। मैं ईश्वर से यही दुआ करूंगा कि जहां भी वनो रहे खुश रहे। मैंने अपना एक बेटा खो दिया। आपको बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार (01 सितंबर) को 40 साल की आयु में हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया था। उनके अंतिम संस्कार में मां रीटा शुक्ला, शहनाज गिल और उनके भाई, एक्टर एली गोनी, असीम रियाज, पारस छाबड़ा, माहिरा खान, अभिनव शुक्ला, जय भानुशाली पत्नी माही विज के साथ शामिल हुए थे।
-
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Mumbai Metro Update: 10.5 किमी सेक्शन का सफल ट्रायल रन, वडाला से गैमुख तक लोगों को मिलेगी राहत -
Mumbai LPG Crisis: मुंबई में गैस सिलेंडर की किल्लत से लोग बेहाल, ईंट पर चूल्हा बना खाना पकाने को हुए मजबूर -
Mumbai Pune Expressway: खुशखबरी, इतने दिनों तक टोल फ्री रहेगा मुंबई-पुणे एक्सप्रेस हाईवे, क्या है आखिर वजह? -
Mumbai Pune Missing Link: देश का सबसे ऊंचा केबल स्टे ब्रिज तैयार, मुंबई से पुणे का सफर होगा आसान -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच












Click it and Unblock the Notifications