क्या जवां दिखने के लिए श्वेता तिवारी ने करवाई सर्जरी? 44 की उम्र में कैसे दिखती हैं यंग? खुला ये बड़ा राज
Shweta Tiwari: टीवी इंडस्ट्री से लेकर भोजपुरी फिल्मों तक में अपनी दमदार एक्टिंग और डांस का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की खूबसूरती की लोग तारीफ करते नहीं थकते हैं। 44 की उम्र में भी श्वेता तिवारी लोगों को अपना दीवाना बना रही हैं।।
श्वेता तिवारी की दर्दनाक पर्सनल लाइफ
श्वेता तिवारी की प्रोफेशनल लाइफ जितनी अच्छी रही है, उनकी पर्सनल लाइफ उतनी की दर्दनाक रही है। आपक बता दें कि श्वेता तिवारी ने 2 शादियां की थीं लेकिन उनकी दोनों ही शादियां टूट गईं। दोनों शादियों से उनके दो बच्चे, बेटी पलक (23) और बेटा रेयांश (8) हैं।

श्वेता तिवारी की टूट गई थीं दोनों शादियां
श्वेता तिवारी ने साल 1998 में फेमस प्रोड्यूसर और एक्टर राजा चौधरी से शादी की थी। साल 2000 में उन्हें एक बेटी पलक हुई, लेकिन बेटी के जन्म के बाद ही राजा और श्वेता में अनबन शुरू हो गई थी। साल 2007 में श्वेता ने राजा के खिलाफ तलाक का केस दर्ज करवाया था। साथ ही, राजा चौधरी पर शराब पीकर मारपीट करने का आरोप भी लगाया गया था। वहीं, करीब 6 साल बाद अदालत ने उनके तलाक पर मुहर लगा दी थी।
सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं श्वेता तिवारी
श्वेता तिवारी ने दूसरी शादी एक्टर अभिनव कोहली से की थी। हालांकि ये शादी भी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई और दोनों ने एक दूसरे को तलाक दे दिया। फिलहाल श्वेता तिवारी एक्टिंग के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बोल्ड तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।
44 की उम्र में श्वेता तिवारी दिखती हैं जवान
44 की उम्र में भी श्वेता तिवारी अपनी गॉर्जियस तस्वीरों के जरिए इंटरनेट पर आग लगाती नजर आती हैं। कुछ लोग जहां श्वेता की खूबसूरती की तारीफ करते हैं वहीं कुछ लोग उनकी जमकर आलोचना भी करते हैं। कुछ लोगों का कहना है कि 44 की उम्र में श्वेता इतनी जवान कैसी दिख सकती हैं। इसके पीछे जरूर कोई बड़ा राज है।
क्या श्वेता ने यंग दिखने के लिए करवाई सर्जरी?
श्वेता तिवारी को ट्रोल करते हुए कई यूजर्स का कहना है कि श्वेता ने यंग दिखने के लिए सर्जरी करवाई है। एक्ट्रेस की आलोचना करने वाले लोग उनकी पुरानी और नई फोटोज की तुलना भी करते रहते हैं। कुछ लोग तो उन्हें गोल्ड डिगर भी कहते हैं।
श्वेता तिवारी ने खोला बड़ा राज
हालांकि श्वेता तिवारी ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में सर्जरी करवाने की बात से साफ इनकार किया था। उन्होंने कहा था कि ये उनकी नैचुरल ब्यूटी है। साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी बताया था कि उन्होंने पहली शादी कम उम्र में कर ली थी। यही वजह से ही लोग उनकी बड़ी बेटी को देखकर हैरान हो जाते हैं और यकीन नहीं कर पाते हैं कि ये उन्हीं की बेटी है।
श्वेता की खूबसूरती के पीछे नैचुरल चीजों का हाथ
श्वेता तिवारी ने बताया था कि वह बहुत ही कम उम्र से अपने वर्कआउट और डाइट का काफी ध्यान रखती हैं। इसके अलावा वह फिट रहने के लिए योग की भी मदद लेती हैं। श्वेता के अनुसार उनकी खूबसूरती के पीछे नैचुरल चीजों का हाथ है। वह कॉस्मैटिक्स के इस्तेमाल से ज्यादा नैचुरल प्रोडक्ट्स पर ज्यादा निर्भर रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications