श्वेता तिवारी की तीसरी शादी पर Ex पति ने किया रिएक्ट, अभिनव कोहली बोले-'उसने मेरे साथ जो किया...'

Shweta Tiwari Third Marriage: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में श्वेता की दोस्त विशाल आदित्य सिंह के साथ शादी की तस्वीरें वायरल हुई थी। जो कि पूरी तरह से फर्जी थी। फोटोज को देख फैंस ने अंदाजा लगाया कि इसे एडिट किया गया है।

विशाल ने एक इंटरव्यू के दौरान श्वेता के साथ वायरल हुई फेक शादी की तस्वीरों पर चुप्पी तोड़ी और कहा कि इसे देखकर उन्हें हंसी आती है और वह इसमें कुछ कर भी नहीं सकते। वहीं श्वेता तिवारी के एक्स पति अभिनव कोहली ने एक्ट्रेस की तीसरी शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ी और उन पर कई गंभीर आरोप लगाए।

Shweta Tiwari

बता दें कि, श्वेता तिवारी और अभिनव कोहली की साल 2013 में शादी हुई थी। लेकिन एक्ट्रेस की ये दूसरी शादी ऊी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई। श्वेता ने अपने एक्स पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था जिसकी वजह से साल 2019 में दोनों का तलाक हो गया। अब अभिनव कोहली ने कहा कि उन्होंने एक्ट्रेस को कभी नहीं पीटा।

अभिनव कोहली ने SpotboyE को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मैंने कभी भी श्वेता को पीटा नहीं है, सिवाय उस थप्पड़ के जो पलाक ने खुद उस खुले पत्र में ज़िक्र किया था। और मैंने उस थप्पड़ के लिए दोनों से पहले ही माफी मांग ली थी। यह पूरा मामला बस श्वेता द्वारा बनाई गई एक गलतफहमी है, जिससे वह यह साबित करना चाहती है कि मैंने उसे घरेलू हिंसा का शिकार बनाया, जो कि सच नहीं है। मैं कभी भी महिला को पीटने वाला व्यक्ति नहीं रहा हूँ।'

अभिनव ने आगे कहा, 'श्वेता ने मुझे छड़ी से मारा है। श्वेता कहती हैं कि मुझे भी उकसाया जाता है लेकिन मैंने किसी को नहीं मारा है। लेकिन उसने मुझे मारा है और जब उसने मेरे साथ ऐसा किया तो किसी को पता नहीं चला क्योंकि मैंने मीडिया के पास जाकर कुछ नहीं कहा या अपने बच्चे से दूर नहीं भागी जो वह कर रही है। श्वेता ने मुझे मारा, मुझ पर गलत आरोप लगाने के लिए अपनी बेटी का इस्तेमाल किया जिसे इसी आदमी ने पाला था, और दुनिया के सामने मेरी गलत इमेज बनाई गई।'

श्वेता तिवारी की पहली शादी अभिनेता राजा चौधरी से हुई थी। दोनों ने 1998 में शादी की थी और 2000 में अपनी बेटी पलक तिवारी का स्वागत किया। श्वेता अपनी पहली शादी में घरेलू हिंसा की शिकार रही थीं। इसके बाद साल 2012 में कपल ने तलाक ले लिया। इसके बाद साल 2013 में अभिनव कोहली से शादी कर ली लेकिन 2019 में दोनों अलग हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+