'पलक ने पति से पिटते हुए देखा' इस दर्द से गुजरी हैं श्वेता तिवारी, एक्स पति को लेकर किया शॉकिंग खुलासा

Shweta Tiwari: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की गिनती टॉप एक्ट्रेसेस में होती है। छोटे पर्दे में सालों काम करके एक्ट्रेस ने काफी लोकप्रियता हासिल की। लेकिन प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा श्वेता ने अपनी पर्सनल लाइफ में कई उतार चढ़ाव देखे। उनकी दो बार शादी हुई थी लेकिन दोनों ही नहीं टिक पाई।

श्वेता तिवारी की दोनों शादियां घरेलू हिंसा की वजह से टूटी थी। एक्ट्रेस ने अपने एक्स पति पर मारपीट का आरोप लगाया था। खुद श्वेता तिवारी कई इंटरव्यू में इस बारे में बात कर चुकी हैं। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि जब उनकी बेटी पलक तिवारी 6 साल की थी तो उसने पति से पिटते हुए देखा था।

Shweta Tiwari

बॉलीवुड बबल से बातचीत में श्वेता तिवारी ने कहा कि उनके एक्स पति अभिनव कोहली ने बर्बाद करने की धमकी दी थी। उन्होंने कहा," अभिनव ने मुझसे कहा, 'एक औरत की छवि खराब करने में क्या लगता है, बस एक पोस्ट। बस एक पोस्ट, और तुम बर्बाद हो जाओगे'। 5 से 6 के बाद कुछ दिनों से उसने मेरी प्रतिष्ठा खराब करने के लिए पोस्ट करना शुरू कर दिया।"

श्वेता तिवारी ने यह भी कहा कि उनकी बेटी पलक ने उन्हें एक्स पतियों के हाथों पिटते देखा था। एक्ट्रेस बोलीं, "पलक ने मुझे नहीं दिखाया कि वह दुखी है। उसने मुझे पिटते हुए देखा। उसने महिलाओं को घर आते देखा। वह 6 साल की थी जब मैंने अपनी पहली शादी तोड़ने का फैसला किया। उसने पुलिस को मेरे घर आते देखा है उसने मुझे पुलिस स्टेशन जाते देखा है। मेरा चार साल का बेटा भी पुलिस और जजों के बारे में जानता है।"

श्वेता तिवारी ने बताया कि शादी टूटने के बाद लोग उन्हें तीसरी शादी तक करने की सलाह देते थे। उनका कहना था कि दोनों बच्चों का क्या होगा, वह एक पिता के बिना कैसे रहेंगे। लेकिन श्वेता को इन सबसे कोई फर्क नहीं पड़ा और उन्होंने फिर कभी शादी करने का फैसला नहीं लिया। यहां तक कि श्वेता खुद अपनी लाडली पलक तिवारी को शादी नहीं करने की सलाह देती हैं।

ये भी पढ़ें: Shweta Tiwari की मासूमियत पर फिदा हुआ मशहूर कॉमेडियन, खोला एक्ट्रेस को लेकर ऐसा राज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+