श्वेता तिवारी अस्पताल में हुईं भर्ती, पूर्व पति अभिनव कोहली ने सारी हदें पार करते हुए कसा ये तंज
श्वेता तिवारी अस्पताल में हुईं भर्ती, पूर्व पति अभिनव कोहली ने कसा ये तंज
मुंबई, 30 सितंबर। बिग बॉस फेम श्वेता तिवारी को बुधवार को तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उनकी टीम ने जानकारी दी कि ब्लड प्रेशर और कमजोरी होने के कारण उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया है। उनकी टीम ने बताया पिछले कई दिनों से व्यस्त होने और, मौसम में हो रहे बदलाव और काम के प्रेशर के चलते उनकी तबीयत बिगड़ गई है। जल्द ही उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। श्वेता के बीमार होने पर जहां फैंस और जानने वाले उनके जल्द ठीक होने के लिए विश कर रहे हैं वहीं उनके पूर्व पति अभिनव कोहली ने सारी हदें पार करते हुए श्वेता की बीमार पर तंज कसा है।

श्वेता के एडमिट होने के बाद अभिनव कोहली ने लिखी ये पोस्ट
श्वेता के दूसरे पति अभिनव कोहली ने इंस्टाग्राम पर अपना रिएक्शन दिया है। हालांकि अभिनव ने श्वेता के ठीक होने की दुआ भी की है लेकिन उसके साथ तंज कसा है। अभिनव ने अपने इंस्टा पर एक नोट शेयर किया जिसमें लिखा -'मेरे और मेरे बेटे के मिलने और साथ रहने के हक की लड़ाई अपनी जगह है और ये कोर्ट में चल रही है, पर भगवान करे श्वेता जल्दी स्वस्थ हो जाए।

अभिनव कोहली ने श्वेता तिवारी की बीमारी को लेकर कसा ये तंज
इसके बाद अभिनव ने तंज कसते हुए लिखा एक्टर बेचारे आप सबके सामने सुंदर बनने के चक्कर में और आप सबका और ज्यादा प्यार पाने के लिए जरूरत से ज्यादा बॉडी बनाते रहते हैं और फिर एक दिन उनका दिल थक जाता है। ' श्वेता के फैंस अभिनव की इस पोस्ट पर आग बबूला हो गए है और अभिनव को जमकर बातें सुना रहे हैं।

श्वेता के ट्रांसफॉर्मेशन देख सब हुए हैरान
बता दें श्वेता तिवारी ने पिछले कुछ समय में जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिला। 40 पार होने के बावजूद श्वेता का फिगर देखकर हर कोई हैरान हो गया था। साल 2001 में आए टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी की में प्रेरणा के किरदार से श्वेता ने टीवी करियर की शुरूआत की थी। श्वेता की फोटोशूट की कुछ फोटोज सामने आई है। इनमें उनका ट्रांसफॉर्मेशन साफ देखा जा सकता है। श्वेता ने हाल ही में 10 किलो तक वजन भी कम किया था। श्वेता ने हाल ही में 10 किलो तक वजन भी कम किया था। श्वेता ने डाइट में हाई फाइबर फूड जैसे ओट्स, ब्राउन राइस, दाल, सीजनल वेजिटेबल खाकर वजन कम किया। इसके अलावा वह इम्युनिटी के लिए विटामिन सी युक्त फल खूब खाती हैं।

बेटे की कस्टडी के लिए चल रहा केस
बता दें, श्वेता तिवारी पिछले कई महीनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं क्योंकि उनके दूसरे पति अभिनव कोहली आए दिन अपने बेटे की कस्टडी के लिए बवाल मचाते रहते हैं। अभिनव कोहली और श्वेता शादी के दो साल बाद ही अलग हो गए थे। श्वेता ने अभिनव पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है जिसके बाद अभिनव को जेल हुई थी। हाल ही में श्वेता जब खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग के लिए विदेश गई तो पीछे से अभिनव ने अपने बेटे को लेकर जमकर बवाल काटा। वीडियो जारी कर अभिनव ने श्वेता पर बच्चे की देखभाल को लेकर तरह-तरह के आरोप लगाए। फिलहाल दोनों के बीच बेटे की कस्टडी को मामला कोर्ट में चल रहा है।अभिनव बेटे की कस्टडी चाहते हैं।

पलक तिवारी के पिता श्वेता के पहले हसबेंड राजा हैं
अभिनव से पहले श्वेता ने भोजपुरी एक्टर राजा चौधरी से शादी की थी और उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाने के साथ उनसे अलग हो गई थीं। राजा चौधरी और श्वेता को एक बेटी पलक तिवारी है जो अब बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है। पलक के सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं। एक्ट्रेस बनने से पहले ही उनकी खूसबरती के लाखों दीवानें हैं।












Click it and Unblock the Notifications