'श्वेता तिवारी ने मुझे डंडे से मारा था, उस जैसी औरत को तो...', अभिनव कोहली ने खोली एक्ट्रेस की पोल-पट्टी

Shweta Tiwari: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की प्रोफेशनल लाइफ काफी अच्छी रही हैं लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ में काफी दर्द भरा हुआ है। टीवी से लेकर भोजपुरी फिल्मों तक में काम कर चुकीं श्वेता तिवारी की दो शादियां हुई थीं और दोनों ही शादियां काफी दर्दनाक साबित हुई हैं।

श्वेता तिवारी की दो शादियां
दोनों शादियों से श्वेता तिवारी के दो बच्चे, बड़ी बेटी पलक और छोटा बेटा रेयांश हैं। फिलहाल श्वेता तिवारी की शादियां टूट चुकी हैं और वह अपने दोनों बच्चों की अकेले की परवरिश कर रही हैं।

Shweta Tiwari and Abhinav Kohli

राजा चौधरी से श्वेता तिवारी ने की थी पहली शादी

-श्वेता तिवारी ने पहली शादी एक्टर और प्रोड्यूसर राजा चौधरी से की थी। राजा चौधरी और श्वेता तिवारी ने लव मैरिज की थी लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया था और दोनों ने तलाक ले लिया था।

-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्वेता तिवारी ने राजा पर मारपीट करने का आरोप भी लगाया था। श्वेता का कहना था कि राजा बहुत ज्यादा शराब पीते थे और फिर उनके साथ बहुत ही बुरा बर्ताव करते थे। उन्होंने राजा चौधरी के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई थी।

श्वेता तिवारी की दूसरी दर्दनाक शादी

-श्वेता तिवारी ने दूसरी शादी अभिनव कोहली से की थी। इसके बाद वह बेटे रेयांश की मां बनीं। हालांकि बेटे को जन्म देने के बाद श्वेता ने अभिनव से तलाक ले लिया था। श्वेता तिवारी ने अभिनव पर भी घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था जबिक अभिनव ने इसे झूठ कहा था।

अभिनव कोहली ने खोली थी श्वेता की पोल पट्टी

-श्वेता तिवारी पर उनके दूसरे पति अभिनव कोहली ने कई गंभीर आरोप लगाए थे। अभिनव कोहली ने एक इंटरव्यू में कहा था- मैंने कभी भी श्वेता तिवारी या उनीक बेटी पलक तिवारी पर हाथ नहीं उठाया था। ये सब श्वेता की तरफ से फैलाया गया भम्र है।

-अभिनव कोहली ने इंटरव्यू में कहा था- श्वेता तिवारी ने हर जगह ये झूठ फैलाया था कि मैं उनको और उनकी बेटी पलक को मारता-पीटता था। इसीलिए श्वेता ने मझ पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। ऐसे में सबको लगने लगा था कि मैं श्वेता पर अत्याचार करता था।

-अभिनव कोहली ने कहा था- मैंने महिलाओं पर कभी हाथ नहीं उठाया। मैंने किसी भी महिला के साथ मारपीट भी नहीं की है। श्वेता ही थी जिसने मुझे डंडे से मारा था। उस जैसी औरत ने जब मेरे साथ ऐसा किया तो कोई मेरे सपोर्ट में खड़ा नहीं हुआ था। दरअलस मैं मीडिया के पास नहीं गया, ये मेरी गलती थी।

'श्वेता मेरे बच्चे को लेकर भाग गई थी'

अभिनव कोहली ने कहा था- श्वेता मेरे बच्चे को लेकर भाग गई थी। उसने अपनी बेटी पलक का इस्तेमाल किया और मेरे ऊपर गंदे और झूठे आरोप लगाए थे। उसने ही दुनिया के सामने मेरी इमेज खराब की थी। वो एक झूठी औरत है।

श्वेता तिवारी ने कही थी धोखे की बात

वहीं दूसरी तरफ श्वेता तिवारी ने गैलाटा इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा था कि उनसे साथ दोनों शादियों में धोखा हुआ है। दोनों पतियों ने उनके साथ मारपीट की थी। श्वेता तिवारी ने कहा था- जिन लोगों ने मुझे धोखा दिया था, अब उन्होंने मुझे खो दिया है। वो लोग अब उसका पछतावा कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+