1.60 लाख का लहंगा पहन श्वेता तिवारी ने करवाया फोटोशूट, जानिए क्यों इतनी महंगी है ये ड्रेस

मुंबई, 23 फरवरी। टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी को कौन नहीं जानता। श्वेता जितनी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं, उतनी ही अपनी बोल्ड अदाओं के चलते फैंस के बीच चर्चा का विषय होती हैं। श्वेता तिवारी ने एक बार फिर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इंटरनेट पर इन फोटोज ने तहलका मचा दिया है। लहंगा-चोली में श्वेता तिवारी ने एक खूबसूरत फोटोशूट कराया, लेकिन इस बार एक्ट्रेस नहीं बल्कि उनका लहंगा फोटो वायरल होने की वजह बन रहा है।

श्वेता तिवारी का फोटोशूट

श्वेता तिवारी का फोटोशूट

श्वेता तिवारी अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल और अन्य मौकों की खूबसूरत तस्वीरों से फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। 28 दिसंबर, 2021 को श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शादी के लिए अपने लुक की तस्वीरें पोस्ट की थीं। श्वेता की पोस्ट रातों-रात वायरल हो गई और कई लोगों ने उसे पसंद किया था। फोटो में श्वेता ने लाल रंग के हॉल्टर नेक के साथ गोल्डन एम्ब्रायडरी के साथ स्टाइल किया था।

दिसंबर में पहनी थी 38,500 रुपए की ड्रेस

दिसंबर में पहनी थी 38,500 रुपए की ड्रेस

उन्होंने स्टेटमेंट नेकपीस और मैचिंग इयररिंग्स के साथ अपने लुक को एक्सेसराइज़ किया था और रेडी-टू-वियर गोटा वर्क और लेस ट्रिम साड़ी में सबको चौंका दिया था। इस ड्रेस की कीमत ने हर किसी को हैरान कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक श्वेता की ड्रेट की कीमत 38,500 रुपए थी। हालांकि अब अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में श्वेता ने जो लहंगा पहना है उसकी कीमत इससे भी कहीं अधिक है। श्वेता तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं।

वायरल हुईं खूबसूरत तस्वीरें

वायरल हुईं खूबसूरत तस्वीरें

वायरल हो रही फोटोज में श्वेता ने डिजाइनर नितिका गुजराल के कलेक्शन में से रेशम लहंगा चोली पहना है। उनके लुक को सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट विक्टर रॉबिन्सन और सोहेल मुगल ने स्टाइल किया था और वह अपने इंडो-एथनिक अवतार में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। श्वेता ने अपनी पोस्ट के साथ लिखा, 'पहले दिन या एक दिन, निर्णय आपका है!' श्वेता ने लहंगा चोली के साथ बिना एक्सेसरीज वाला लुक चुना और वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

ड्रेस की कीमत जान उड़ जाएंगे होश

ड्रेस की कीमत जान उड़ जाएंगे होश

श्वेता के मेकअप आर्टिस्ट डेरेन मेमन ने क्रीज कट ग्लैम मेकअप के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। आपको जानकर झटका लगेगा कि श्वेता ने जो लहंगा चोली पहनी है, उसकी ऑनलाइन वेबसाइट पर कीमत 1,60,000 है। डिजाइनर नितिका गुजराल की वेबसाइट पर से आप इस ड्रेस को खरीद सकते हैं। सोशल मीडिया पर अब श्वेता से ज्यादा उनके लहंगे की चर्चा हो रही है। कई यूजर्स ने ड्रेस की इतनी अधिक कीमत होने पर हैरानी जताई है।

यह भी पढ़ें: ब्रा के साइज को लेकर विवादित बयान देने वाली श्वेता तिवारी को मिला लीगल नोटिस, मांग चुकी हैं माफी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+