ब्रा के साइज को लेकर विवादित बयान देने वाली श्वेता तिवारी को मिला लीगल नोटिस, मांग चुकी हैं माफी

नई दिल्ली, फरवरी 04। अपनी अपकमिंग वेब सीरीज के एक प्रमोशनल इवेंट में ब्रा के साइज को लेकर दिए विवादित बयान को लेकर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की मुश्किलें कम होना का नाम नहीं ले रही हैं। उनके बयान को लेकर उठे विवाद के बीच मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के एक एडवोकेट ने श्वेता तिवारी और उनकी वेब सीरीज की टीम को लीगल नोटिस भिजवा दिया है। इस नोटिस में कहा गया है कि श्वेता के बयान से हिंदू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

श्वेता के अलावा इन्हें भेजा गया नोटिस

श्वेता के अलावा इन्हें भेजा गया नोटिस

लीगल नोटिस भेजने वाले एडवोकेट जितेंद्र समाधिया ने कहा है कि श्वेता तिवारी समेत पूरी स्टार कास्ट को इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए और अगर ऐसा नहीं करते हैं तो मैं कोर्ट में उनके खिलाफ एक याचिका दायर करूंगा। जितेंद्र ने श्वेता के अलावा सौरभ राज जैन, दिंगगना सूर्यवंशी, कंगलजीत सिंह और रोहित रॉय को लीगल नोटिस भेजा है।

क्या कहा था श्वेता तिवारी ने?

क्या कहा था श्वेता तिवारी ने?

आपको बता दें कि श्वेता तिवारी ने भोपाल में आयोजित हुए एक इवेंट में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि 'मेरी ब्रा का साइज भगवान' लेता है। श्वेत अपने इस बयान से बहुत बड़े विवाद में आ गई हैं। हालांकि उन्होंने अपने बयान को लेकर माफी भी मांग ली थी, लेकिन भोपाल में उनके खिलाफ FIR तक दर्ज करा दी गई।

अपने बयान को लेकर सफाई दे चुकी हैं श्वेता

अपने बयान को लेकर सफाई दे चुकी हैं श्वेता

अपने बयान को लेकर श्वेता तिवारी ने माफीनामे में कहा है कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया है। श्वेता ने बताया कि वेब सीरीज में उनके को-स्टार सौरभ राज जैन उनके 'ब्रा फिटर' की भूमिका निभा रहे हैं और सौरभ कई शो और सीरियल के अंदर भगवान कृष्ण का किरदार निभा चुके हैं, इसलिए उन्होंने सौरभ के संदर्भ में उनका मजाक उड़ाया था। श्वेता ने कहा कि मैं सौरभ का मजाक उड़ाते हुए ये कह रही थी कि सीरियल में भगवान का किरदार निभाने वाले सौरभ इस सीरीज में मेरी ब्रा का साइज ले रहे हैं।

कौन है श्वेता तिवारी पर केस दर्ज कराने वाला शख्स?

कौन है श्वेता तिवारी पर केस दर्ज कराने वाला शख्स?

आपको बता दें कि श्वेता के बयान को लेकर भोपाल में सोनू प्रजापति नाम के एक सामाजिक कार्यकर्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी। श्वेता के खिलाफ एफआईआर कराने वाले सोनू प्रजापति ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि 26 जनवरी के दिन जब श्वेता ने वो बयान दिया तो मैं उस वक्त उसी कार्यक्रम में मौजूद था, जो शब्द उनके मुंह से निकले वो बोलने भी बहुत शर्म सी आती है। भोपाल के पीर गेट इलाके में रहने वाले सोनू प्रजापति श्वेता तिवारी के खिलाफ श्यामला हिल्स थाने में धार्मिक भावना आहत करने का केस दर्ज कराया था।

ये भी पढ़ें: 'मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं...', अपने विवादित बयान पर श्वेता तिवारी ने मांगी माफी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+