Shweta Tiwari: क्या ये एक्ट्रेस है श्वेता तिवारी की 'दुश्मन'? 24 साल बाद सामने आया इतना बड़ा सच
Shweta Tiwari: साल 2001 में टीवी के फेमस शो 'कसौटी जिंदगी की' से श्वेता तिवारी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस शो से श्वेता तिवारी और उर्वशी ढोलकिया की किस्मत चमक गई थी। इन दोनों एक्ट्रेस को घर-घर में पहचान मिलने लगी थी।
श्वेता तिवारी और उर्वशी ढोलकिया का रिश्ता
इस सीरियल में श्वेता तिवारी लीड कैरेक्टर प्रेरणा का किरदार निभाया था जबकि उर्वशी ढोलकिया शो में नेगेटिव रोल में नजर आई थीं। उन्होंने अपने कोमोलिका के किरदार से टीवी पर हंगामा मचा दिया था। दोनों एक्ट्रेस की शो में जमकर लड़ाई होती थी जो लोगों को पसंद आता था।

उर्वशी ढोलकिया ने 24 साल बाद कही ऐसी बात
हालांकि रूमर्स थे कि उर्वशी ढोलकिया और श्वेता तिवारी की रियल लाइफ में भी अनबन है। दोनों को एक दूसरे का दुश्मन बताया जाता था। अब सालों बाद उर्वशी ढोलकिया ने इन अफवाहों पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने 24 साल बाद इस पूरे मामले का सच सबके सामने रखा है।
उर्वशी और श्वेता तिवारी के बीच क्या थी अनबन?
-टेली चक्कर को दिए एक इंटरव्यू में उर्वशी ढोलकिया ने अपने और श्वेता तिवारी के बीच के रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया- ऐसा कुछ नहीं है। हम दोनों के बीच जो था वो अक्सर दो हीरोइनों के बीच होता है।
-उर्वशी ढोलकिया ने कहा- मेरे नाम से कोई प्रोमो नहीं होता था। सारे प्रोमोज लीड कैरेक्टर्स के होते थे। शो में दो लीड थे एक प्रोटागोनिस्ट और एक एंटागोनिस्ट। वो बहुत क्लियर हो चुका था कि मैं क्या हूं। मैं नेगेटिव किरदार में थी, इसलिए फर्क तभी से शुरू हो गया था।
उर्वशी ने श्वेता तिवारी को लेकर दिया ऐसा बयान
-उर्वशी ढोलकिया ने कहा- श्वेता बहुत ही प्रोफेशनल हैं। वो भी अपने कैरेक्टर के स्केल में घुस जाती थीं। उसे खुलकर बोलना पड़ता था और वो अब भी ऐसी ही है। हाल ही में मैंने उसके साथ कोलैब किया था और इस दौरान भी ऐसा ही देखने को मिला था।
-उर्वशी ने आगे कहा- मैं ये ही सोच रही थी कि श्वेता बिल्कुल नहीं बदली है। मैं बस इतना ही कह सकती हूं। जहां तक अनबन की बात है तो वो तो हर किसी के बीच में होता है। कई बार एक दूसरे के विचार नहीं मिलते हैं तो रिश्ते में खटास हो जाती है। हम उस वक्त यंग एक्टर्स थे। मैं सिर्फ 21 साल की थी और ऐसे में किसी पर भी गुस्सा आ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications