'श्वेता तिवारी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती', एक्ट्रेस के मुस्लिम बॉयफ्रेंड ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Shweta Tiwari: टीवी से लेकर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस श्वेता तिवारी इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। श्वेता तिवारी ने भले ही अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी से की थी लेकिन भोजपुरी इंडस्ट्री में भी उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
फिटनेस को लेकर श्वेता तिवारी की होती है चर्चा
श्वेता तिवारी अपने एक्टिंग और डांस स्किल्स, दोनों से फैंस का दिल जीतना जानती हैं। कई भोजपुरी फिल्मों में उनके डांस नंबर्स ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया है। श्वेता तिवारी आए दिन अपनी फिटनेस और खूबसूरती की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं।

श्वेता तिवारी और सीजेन खान का रिश्ता
टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' से श्वेता तिवारी को घर घर में लोग पहचानने लगे थे। उनकी पॉपुलैरिटी एकदम से काफी ज्यादा बढ़ गई थी। एक वक्त था जब इसी सीरियल के लीड हीरो सीजेन खान के साथ उनके अफेयर की चर्चा होने लगी थी। हालांकि इस बात पर गुस्सा दिखाते हुए श्वेता ने कहा था कि उन्हें सीजेन से नफरत है।
श्वेता तिवारी और सीजेन खान की डेटिंग
कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि श्वेता तिवारी और सीजेन खान जब एकसाथ टीवी के फेमस सीरियल 'कसौटी जिंदगी में' काम करते थे, तो दोनों रिलेशनशिप में आ गए थे। दोनों ने एक दूसरे को काफी समय तक डेट भी किया था। हालांकि इस रिश्ते का अंत काफी दर्दनाक हुआ था। उस समय दोनों खुलेआम एक दूसरे की आलोचना करते नजर आते थे।
'मेरा श्वेता तिवारी से कोई लेना-देना नहीं है'
वहीं सीजेन खान ने इंडिया फोरम्स से बातचीत में कहा था कि श्वेता तिवारी उनकी दोस्त तक नहीं हैं। उनका और श्वेता तिवारी का आपस में कोई लेना-देना नहीं है। सीजेन खान ने कहा था- श्वेता तिवारी मेरी जिंदगी की पहली और आखिरी गलती हैं। वो मेरी कुछ नहीं हैं और मेरे लिए कोई मायने नहीं रखती हैं। मैं भविष्य में किसी के इतना करीब नहीं हो पाउंगा।
सीजेन खान ने कबूली थी श्वेता के साथ अफेयर की बात
सीजेन खान ने साफ कहा था- मेरे और श्वेता के के बीच प्रोफेशनल रिश्ता है। हम दोनों बस सेट पर ही मिलते हैं। साथ में शूट करते हैं। डायरेक्टर जब कट कहते हैं तो हम अपनी अपनी जगह चले जाते हैं। सीजेन ने ये कबूल किया था कि एक समय पर श्वेता और उनके बीच दोस्ती से कुछ ज्यादा रिश्ता था। पर बाद में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे।
'मैं सीजेन खान से नफरत करती हूं'
वहीं श्वेता तिवारी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि सीजेन खान के साथ उनकी बहुत सारी दिक्कतें थीं। श्वेता तिवारी ने साफ कहा था कि वह अपने को-एक्टर सीजेन खान से नफरत करती हैं। ये सब बकवास है। श्वेता तिवारी अपने को-एक्टर सीजेन खान को लेकर काफी गुस्सा थीं।












Click it and Unblock the Notifications